15 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

झुलसे दो बच्चों के इलाज का खर्च उठाएंगे विधायक रिकेश सेन

OM Darpan

Oct 29, 2025 01:07 am 310 views
झुलसे दो बच्चों के इलाज का खर्च उठाएंगे विधायक रिकेश सेन
 
  • फोन पर पिता की गुहार सुनकर तुरंत की मदद की पहल

  • सेक्टर-9 अस्पताल में हेमचंद्र को कराया भर्ती

  • विधायक ने कहा— उपचार में रुपयों की कमी नहीं होने दूंगा

भिलाई नगर (रोहितास सिंह भुवाल)। वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए दो झुलसे हुए बच्चों के संपूर्ण उपचार का जिम्मा उठाया है। विधायक ने न सिर्फ दुर्ग के अभिषेक यादव बल्कि जुनवानी खमरिया के 7 वर्षीय हेमचंद्र के इलाज की भी पूरी जिम्मेदारी ली है।

माता-पिता ने लगाई मदद की गुहार

हेमचंद्र के पिता चरणदास ने विधायक रिकेश सेन से फोन पर संपर्क किया और बच्चे के इलाज में आ रही आर्थिक अड़चन की जानकारी दी। चरणदास ने यह गुहार तब लगाई, जब उन्होंने अभिषेक यादव के उपचार में रिकेश सेन द्वारा की गई पहल का समाचार देखा। रिकेश सेन इन दिनों भाजपा से बिहार चुनाव में प्रवेशी प्रभारी के तौर पर दो विधानसभा की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। उन्होंने तत्काल पहल कर हेमचंद्र को सेक्टर-9 हास्पीटल की बर्न युनिट में एडमिट करवाया और चिकित्सकों से फोन पर चर्चा भी की। 7 वर्षीय हेमचंद्र वैशाली नगर विधानसभा के वार्ड-1 खमरिया गांव में रहता है। उसके माता-पिता, चरणदास महार और रागिनी, सब्जी बेचकर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। गोवर्धन पूजा के दिन अनार पटाखा फोड़ते वक्त उसके फट जाने से हेमचंद्र का चेहरा बुरी तरह झुलस गया। हेमचंद्र महार स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल का विद्यार्थी है।

विधायक ने उठाया पूरा खर्च

विधायक रिकेश सेन ने हेमचंद्र के माता-पिता चरणदास और रागिनी को आश्वस्त किया कि हेमचंद्र जल्दी ठीक होगा और सकुशल घर लौटेगा। उन्होंने साफ कहा कि हेमचंद्र के बेहतर उपचार के लिए रुपयों की कमी नहीं होगी। विधायक ने स्पष्ट किया कि उपचार का पूरा खर्च वह स्वयं वहन करेंगे। इस दौरान रिकेश सेन ने सेक्टर-9 पंडित जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय एवं अनुसंधान केंद्र के बर्न युनिट विशेषज्ञ चिकित्सकों से फोन पर चर्चा कर दीपक नगर दुर्ग निवासी बालक अभिषेक यादव के स्वास्थ्य की भी जानकारी ली।

सेक्टर-9 में स्किन बैंक से मिलेगी मदद

रिकेश सेन ने बताया कि भिलाई इस्पात संयंत्र के सेक्टर-9 अस्पताल के एडवांस बर्न केयर डिपार्टमेंट में छत्‍तीसगढ एवं सेल का पहला स्किन बैंक मौजूद है। इसके अतिरिक्त, जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय एवं अनुसंधान केंद्र छत्तीसगढ़ में कैडेवरिक टिशु ट्रांसप्लांट करने वाला भी पहला संस्थान बन गया है। रिकेश सेन ने भरोसा जताया कि इस हास्पीटल की सुविधाओं से अभिषेक यादव और हेमचंद्र का झुलसा चेहरा बहुत जल्द ठीक हो जाएगा और उनका बेहतर उपचार लगातार जारी है।
Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260916030510639

विज्ञापन

Advertisement