नगर पालिका अध्यक्ष नटवर ताम्रकार नेशनल कांफ्रेंस में रखेंगे 16वें वित्त के संबंध में अपने विचार
OM Darpan
Nov 28, 2024 12:35 am
247 views
28 Nov 2024
अहिवारा (रोहितास सिंह भुवाल)।
भारत सरकार द्वारा आयोजित नेशनल कांफ्रेंस में भाग लेने के लिए अहिवारा नगर पालिका अध्यक्ष नटवर ताम्रकार दिल्ली में मौजूद हैं। इस सम्मेलन में, केंद्र सरकार द्वारा राज्य शासन को दी गई राशि किस दिशा में आबंटित होनी चाहिए, इस पर नगर पालिका स्तर पर चर्चा की जाएगी। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा नगर पालिका अध्यक्ष नटवर ताम्रकार का चयन इस महत्वपूर्ण विषय पर अपनी बात रखने के लिए किया गया है।
यह नेशनल कांफ्रेंस केंद्र सरकार द्वारा हर पांच साल में एक बार आयोजित की जाती है, जिसमें आगामी पांच वर्षों के लिए राज्य शासन को आवंटित की जाने वाली राशि के उपयोग पर चर्चा होती है। नटवर ताम्रकार इस कांफ्रेंस में अपनी बातें रखते हुए इस बात पर जोर देंगे कि आवंटित राशि का सही दिशा में उपयोग हो, ताकि हर नागरिक के जीवन स्तर में सुधार हो सके और बुनियादी ढांचे का विकास हो सके।
नटवर ताम्रकार का नाम छत्तीसगढ़ से नगर पालिका स्तर पर इसलिए चयनित किया गया है क्योंकि वे अपनी सक्रिय भागीदारी और नेतृत्व के कारण इस क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहे हैं। उनके विचार और सुझाव 16वें वित्त आयोग द्वारा निर्धारित दिशानिर्देशों के अनुसार राज्य और नगर निकायों के विकास में सहयोग करेंगे।
दिल्ली में आयोजित इस सम्मेलन में, विभिन्न नगर पालिका अध्यक्ष व विशेषज्ञ भी अपने विचार रखेंगे, जिनका उद्देश्य केंद्र सरकार से प्राप्त होने वाली राशि के उपयोग में पारदर्शिता लाना और विकास के कार्यों को सही दिशा में बढ़ाना है।

Tags
जरूरी खबरें
विज्ञापन