25 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

कसारिडीह में बनेगा नया रजिस्ट्री कार्यालय , विधायक गजेन्द्र यादव ने किया भूमिपूजन

शेयर करें

OM Darpan

Jan 08, 2025 12:41 am 317 views
कसारिडीह में बनेगा नया रजिस्ट्री कार्यालय , विधायक गजेन्द्र यादव ने किया भूमिपूजन

  • शहरवासियों को भीड़ और ट्रैफिक से मिलेगी राहत, 86.14 लाख की लागत से होगा निर्माण
दुर्ग (रोहितास सिंह भुवाल)। शहर के नागरिकों को बेहतर सुविधाएं देने की दिशा में एक और कदम उठाते हुए, कसारिडीह में रजिस्ट्री कार्यालय के नए भवन का भूमिपूजन किया गया। यह पहल शहर विधायक गजेन्द्र यादव के प्रयासों का नतीजा है, जो लंबे समय से दुर्गवासियों की इस मांग को पूरा करने के लिए सक्रिय थे। इस अवसर पर बड़ी संख्या में नागरिकों, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की उपस्थिति में विधायक ने कहा कि यह भवन आने वाले वर्षों में दुर्ग की पहचान में मील का पत्थर साबित होगा। 2340 स्क्वायर मीटर क्षेत्र में बनेगा संयुक्त भवन कसारिडीह में बनने वाले जिला पंजीयक एवं उप पंजीयक कार्यालय (रजिस्ट्री) के नए संयुक्त भवन का कुल क्षेत्रफल 2340 स्क्वायर मीटर होगा, जिसमें 423 स्क्वायर मीटर का निर्माण किया जाएगा। भवन में सभी अधिकारियों के लिए अलग-अलग कक्ष, बैठक व्यवस्था और वेटिंग हॉल की सुविधा होगी। दिव्यांगजनों के लिए रैंप बनाया जाएगा और आधुनिक सुविधायुक्त टॉयलेट भी भवन में होंगे।
भीड़ और ट्रैफिक से मिलेगी निजात शहर के बीच स्थित वर्तमान रजिस्ट्री कार्यालय के कारण आसपास के इलाकों में ट्रैफिक का दबाव बना रहता था। पार्किंग और वाहनों के आवागमन में नागरिकों को काफी परेशानी होती थी। विधायक गजेन्द्र यादव ने बताया कि यह समस्या लंबे समय से चली आ रही थी। अब नए भवन के निर्माण से यह समस्या हल हो जाएगी।
रजिस्ट्री कार्यालय से जुड़े स्टाम्प वेंडर के लिए काम्प्लेक्स विधायक ने बताया कि शीतला सब्जी मंडी के पास एक नया काम्प्लेक्स बनाने की भी स्वीकृति मिल गई है। इस काम्प्लेक्स में स्टाम्प वेंडर, कार्यालय से संबंधित अन्य दुकानों और कार्यालयों की व्यवस्था होगी। इससे नागरिकों को रजिस्ट्री से जुड़ी सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध होंगी और भटकने की जरूरत नहीं होगी। भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल जनप्रतिनिधि और अधिकारी इस कार्यक्रम में वार्ड पार्षद हेमा शर्मा, गुलाब वर्मा, कुलेश्वर साहू, शिवेंद्र परिहार, कांशीराम कोसरे, गुड्डू यादव, कमल देवांगन, शेखर चंद्राकर, मंडल अध्यक्ष कौशल साहू, कमलेश फेकर, बंटी चौहान, महेंद्र लोढ़ा, अशोक राठी और पीडब्लूडी के एसडीओ व इंजीनियर उपस्थित रहे।

इसके साथ ही पंचशील नगर स्थित पूर्व मा. कन्या शाला और चंद्रशेखर आजाद उच्च मा. शाला में भवन संधारण और अतिरिक्त कक्ष निर्माण कार्य की भी नींव रखी गई। यह कार्य ₹20 लाख की लागत से किया जाएगा। इस मौके पर विधायक गजेन्द्र यादव ने उपस्थित बच्चों से संवाद किया और उनकी पढ़ाई और परीक्षा की तैयारियों को लेकर सुझाव दिए। उन्होंने बच्चों को वार्षिक परीक्षा में अधिक अंक प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में वार्ड पार्षद मनीष साहू, देवनारायण चंद्राकर, कुमारी बाई साहू, चमेली साहू और प्रिंसिपल नलिनी वर्मा सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।  

[pdf_embed url="https://omdarpan.com/storage/uploads/2025/01/03-jan-2025-se-09-jan-2025-varsh-20-omdarpna-10-.pdf"]

Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260925120614947

विज्ञापन

Advertisement