16 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

अब दुर्ग ट्रिपल इंजन की रफ़्तार से दौड़ेगा – विधायक गजेन्द्र यादव

OM Darpan

Feb 16, 2025 09:26 am 377 views
अब दुर्ग ट्रिपल इंजन की रफ़्तार से दौड़ेगा – विधायक गजेन्द्र यादव

दुर्ग (रोहितास सिंह भुवाल)।

नगर निगम चुनाव में महापौर प्रत्याशी अलका बाघमार और 40 वार्डों में भाजपा पार्षद प्रत्याशियों की ऐतिहासिक जीत पर शहर विधायक गजेन्द्र यादव ने मतदाताओं और कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

भाजपा के प्रति जनता का विश्वास

विधायक गजेन्द्र यादव ने भाजपा की समर्पित कार्यकर्ता अलका बाघमार को 67,295 रिकॉर्ड मतों से महापौर निर्वाचित होने पर बधाई देते हुए कहा कि यह जीत सिर्फ उनकी व्यक्तिगत संघर्ष और कार्यशक्ति का परिणाम नहीं है, बल्कि भाजपा के प्रति जनता के अटूट विश्वास को भी दर्शाती है। उन्होंने कहा, "अब दुर्ग ट्रिपल इंजन की रफ़्तार से दौड़ेगा।"

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

उन्होंने कहा कि रिकॉर्डतोड़ मतों से दुर्ग नगर निगम की महापौर निर्वाचित होने पर दुर्ग निगम क्षेत्र के मतदाताओं का आभार, वंदन और धन्यवाद।

विकास और विश्वास की जीत

विधायक यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सरकार द्वारा एक वर्ष में किए गए ऐतिहासिक कार्यों और दुर्गवासियों को मिली विकास की सौगात के परिणामस्वरूप जनता ने भाजपा को प्रचंड मतों से विजयी बनाया। उन्होंने कहा कि यह जीत भाजपा सरकार के विकास और विश्वास की नीति की पुष्टि करती है।

वरिष्ठ नेतृत्व व कार्यकर्ताओं की मेहनत से बनी जीत

विधायक गजेन्द्र यादव ने कहा कि इस शानदार जीत के पीछे वरिष्ठ नेताओं का मार्गदर्शन और कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत का योगदान है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत ने दुर्ग नगर निगम चुनाव में नया इतिहास रचा है।

Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260916160759656

विज्ञापन

Advertisement

संबंधित खबरें

पेज 5 / 180