16 अक्टूबर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

अधिकारियों ने की नामांकन पत्रों की संवीक्षा, सभी अभ्यर्थियों के नामांकन स्वीकृत

शेयर करें

OM Darpan

Feb 05, 2025 06:38 am 283 views
अधिकारियों ने की नामांकन पत्रों की संवीक्षा, सभी अभ्यर्थियों के नामांकन स्वीकृत

दुर्ग (रोहितास सिंह भुवाल)। त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन वर्ष 2024-25 के अंतर्गत जिला दुर्ग में जिला पंचायत सदस्य, जनपद पंचायत सदस्य, सरपंच और पंच पद के लिए नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा की प्रक्रिया आज पूरी हुई। रिटर्निंग ऑफिसर श्री बजरंग कुमार दुबे ने 04 फरवरी 2025 को सभी नामांकन पत्रों की जांच की। इस दौरान, जिला पंचायत सदस्य के लिए कुल 63 नामांकन आवेदन प्राप्त हुए थे। रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा की गई संवीक्षा में किसी भी अभ्यर्थी के द्वारा आपत्ति दर्ज नहीं की गई। इसके परिणामस्वरूप, 12 जिला पंचायत सदस्यों के लिए कुल 50 अभ्यर्थियों के नामांकन पत्र स्वीकृत किए गए हैं। विशेष उल्लेखनीय बात यह है कि जिन अभ्यर्थियों ने दो-दो नामांकन पत्र दाखिल किए थे, उनके पहले नामांकन पत्र को ही स्वीकृति दी गई है। संवीक्षा प्रक्रिया में कोई नामांकन पत्र अस्वीकृत नहीं किया गया।
जिला पंचायत सदस्य पद के लिए स्वीकृत नामांकनों की सूची: कुल 12 जिला पंचायत सदस्य पदों के लिए 50 अभ्यर्थियों के नामांकन पत्र स्वीकृत किए गए हैं।
 
Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
261016175416187

विज्ञापन

Advertisement