नवरात्रि के शुभ अवसर पर विधायक गजेन्द्र यादव ने शहरवासियों को दी शुभकामनाएं
OM Darpan
Oct 10, 2024 05:02 am
255 views
10 Oct 2024
दुर्ग (रोहितास सिंह भुवाल)।
नवरात्रि पर्व के विशेष अवसर पर शहर विधायक गजेन्द्र यादव ने शहर के विभिन्न दुर्गा पंडालों में विराजित मातारानी के दर्शन किए और दुर्ग शहर की सुख, समृद्धि और मंगल की कामना की। विधायक गजेन्द्र यादव प्रतिदिन रात्रि को दुर्गा पंडाल पहुँचते हैं और वहां उपस्थित समिति के सदस्यों से मुलाकात कर व्यवस्थाओं की जानकारी लेते हैं। इस दौरान उन्होंने स्थानी नागरिकों से भी मिलकर उनका अभिवादन किया और शहर में भाईचारे और खुशहाली की कामना की। उनके अनुसार, दुर्ग में नवरात्रि का पर्व विशेष महत्व रखता है और मातारानी की कृपा से शहर में सदैव शांति और समृद्धि बनी रहे।
Tags
जरूरी खबरें
विज्ञापन
