3 अक्टूबर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

पत्रकार प्रताड़ना के विरोध में दुर्ग में एक दिवसीय धरना, प्रशासन को सौंपा जाएगा ज्ञापन

शेयर करें

OM Darpan

Nov 10, 2024 11:59 pm 154 views
पत्रकार प्रताड़ना के विरोध में दुर्ग में एक दिवसीय धरना, प्रशासन को सौंपा जाएगा ज्ञापन
[smartslider3 slider=6]
दुर्ग (रोहितास सिंह भुवाल)। अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति द्वारा दुर्ग में वरिष्ठ पत्रकार राकेश तम्बोली के खिलाफ प्राइवेट अस्पताल के दबाव में की गई एफआईआर के विरोध में एक दिवसीय धरना दिया जाएगा। समिति ने कहा है कि छत्तीसगढ़ में इस समय पत्रकारों पर पुलिस दमन का सिलसिला चल रहा है। विभिन्न जिलों में पत्रकारों के साथ लगातार अन्याय हो रहा है, जिनमें कोंटा जिले में पत्रकारों को फंसाने की कोशिश, कांकेर में थाने के अंदर वरिष्ठ पत्रकार के साथ हाथापाई, बालोद, अंबिकापुर, रायपुर और अन्य स्थानों पर गलत एफआईआर दर्ज कराकर पत्रकारों को प्रताड़ित किया गया है। अब इस कड़ी में दुर्ग का नाम भी जुड़ गया है। वरिष्ठ पत्रकार राकेश तम्बोली पर एक प्राइवेट अस्पताल के दबाव में एफआईआर दर्ज करने का आरोप लगाया जा रहा है। पत्रकारों का कहना है कि कुछ महीनों पूर्व राकेश तम्बोली ने अस्पताल द्वारा नियम विरुद्ध कार्य करने पर उसकी खबर प्रकाशित की थी और दुर्ग कलेक्टर को शिकायत भी की थी। लेकिन पांच महीने बीत जाने के बाद भी अस्पताल पर कोई कार्यवाही नहीं हुई, उल्टा तम्बोली पर दबाव बनाया गया और न मानने पर गलत तरीके से एफआईआर दर्ज कराई गई। अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति ने इस अन्याय के खिलाफ दुर्ग में एक दिवसीय धरना देने का निर्णय लिया है। इस धरने में प्रदेश के समस्त संगठनों से जुड़े पत्रकार शामिल होंगे। समिति ने अन्य संगठनों से भी अनुरोध किया है कि वे पत्रकार हित में इस आंदोलन को अपना समर्थन दें और अपनी उपस्थिति दर्ज कराएं।
Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
261003084947533

विज्ञापन

Advertisement