7 अक्टूबर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

नेत्रदान पखवाड़े में भरी घोषणा पत्र, सरपंच की पहल बनी प्रेरणा स्रोत

शेयर करें

OM Darpan

Aug 29, 2024 09:02 am 217 views
नेत्रदान पखवाड़े में भरी घोषणा पत्र, सरपंच की पहल बनी प्रेरणा स्रोत
 
  • युवा सरपंच अशोक कुमार साहू ने नेत्रदान की घोषणा कर गांववालों को प्रेरित किया
दुर्ग (रोहितास सिंह भुवाल) अहिवारा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत करंजा भिलाई में आयोजित राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़े के अवसर पर, ग्राम पंचायत के युवा सरपंच अशोक कुमार साहू ने अपनी नेत्रदान की घोषणा कर एक अद्वितीय मिसाल पेश की। हाट बाजार में आयोजित इस कार्यक्रम में, सरपंच साहू ने स्वयं नेत्रदान का घोषणा पत्र भरते हुए कहा कि उनकी मृत्यु के बाद उनकी आंखों का दान जिला चिकित्सालय, लायंस क्लब, रोटरी क्लब या अन्य सेवी संस्थाओं के माध्यम से किया जाएगा। उनके इस कदम ने न केवल ग्रामवासियों को प्रेरित किया, बल्कि अंधत्व निवारण और नेत्र रोग चिकित्सा में भी योगदान देने की एक सशक्त अपील की। साहू ने घोषणा पत्र में स्पष्ट रूप से लिखा कि उनकी मृत्यु के बाद उनकी आंखें कार्निया प्रत्यारोपण या चिकित्सा संशोधन के लिए उपयोग में लाई जाएं। उन्होंने अपने उत्तराधिकारियों, रिश्तेदारों और मित्रों को इस इच्छा को पूरा करने की जिम्मेदारी सौंपते हुए इस नेक कार्य में भागीदारी की अपील की। इस पहल से न केवल एक युवा जनप्रतिनिधि की दृढ़ इच्छा शक्ति और दूरगामी सोच का परिचय मिला, बल्कि यह साहसिक कदम अन्य लोगों को भी नेत्रदान के लिए प्रेरित करने वाला है।  
Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
261007232754343

विज्ञापन

Advertisement

संबंधित खबरें

पेज 13 / 184