29 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

आम आदमी पार्टी दुर्ग लोकसभा इकाई ने RTE मे प्रवेश प्रक्रिया में व्यापक अनियमितताओं के कारण प्रवेश से वंचित हुए आवेदको के पक्ष मे तीसरी बार शासन से दस्तावेजो के साथ मुलाक़ात की

शेयर करें

OM Darpan

May 19, 2025 06:25 am 295 views
आम आदमी पार्टी दुर्ग लोकसभा इकाई ने RTE मे प्रवेश प्रक्रिया में व्यापक अनियमितताओं के कारण प्रवेश से वंचित हुए आवेदको के पक्ष मे तीसरी बार शासन से दस्तावेजो के साथ मुलाक़ात की

  • "पूरे राज्य में RTE (शिक्षा का अधिकार) के तहत हो रहे प्रवेश संदेह के घेरे में हैं। गरीब बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं : “आप”


दुर्ग (रोहितास सिंह भुवाल)।

आम आदमी पार्टी (आप) की दुर्ग लोकसभा इकाई के नेतृत्व मे श्री संजीत विश्वकर्मा (प्रदेश संगठन प्रभारी), श्री देविंदर सिंह भाटिया (प्रदेश संयुक्त सचिव), श्रीमती गीतेश्वरी बघेल (दुर्ग लोकसभा अध्यक्ष), एवं अधिवक्ता श्री ज्ञान प्रकाश तिवारी (दुर्ग लोकसभा महासचिव) , पालको की ओर से महेश कुमार साहू , श्रीनिवास रेड्डी , आनंद पाटील ने शिक्षा का अधिकार (RTE) अंतर्गत 2025-26 सत्र की प्रवेश प्रक्रिया में व्यापक अनियमितताओं को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी, दुर्ग के समक्ष 27 प्रभावित आवेदकों की सूची सौंपी है । ये आवेदक दुर्ग जिले के 6 नोडल केंद्रों - वैशाली नगर नोडल, कुरूद नोडल, कोहका नोडल, जुनवानी नोडल, सुपेला (रावण भाटा) नोडल और टंकी मरोदा नोडल से संबंधित हैं, जहाँ प्रवेश प्रक्रिया में पारदर्शिता की कमी और प्रशासनिक लापरवाही देखी गई । आम आदमी पार्टी के प्रतिनिधि मण्डल ने जिला शिक्षा अधिकारी श्री अरविंद मिश्रा को प्रभावित आवेदकों की सूची सूची सौप कर गरीब और वंचित बच्चे को प्रवेश प्रक्रिया मे शामिल करने हेतु पालको के साथ पक्ष रखा , तथा संबंधित नोडल केंद्रों की प्रक्रिया की स्वतंत्र जाँच और दोषियों पर कार्रवाई करने की बात कही I जिला शिक्षा अधिकारी ने पीड़ित आवेदको को न्याय मिलने हेतु आश्वासन दिया I “ आप “ ने कहा, "RTE का उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों को शिक्षा का अवसर देना है, लेकिन प्रशासनिक उदासीनता से यह योजना केवल कागजों तक सीमित रह गई है। और सम्पूर्ण प्रदेश मे हो रहे प्रवेश संदेह के दायरे मे है, हम जिला प्रशासन से त्वरित हस्तक्षेप की मांग करते हैं।"
Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260929065413181

विज्ञापन

Advertisement