सावन में शिव भक्ति की बही धारा: दुर्ग के वार्ड 12 में निकली भव्य कावड़ यात्रा
OM Darpan
Jul 28, 2025 06:20 am
355 views
28 Jul 2025
दुर्ग (रोहितास सिंह भुवाल)।
सावन के पावन महीने और हरियाली तीज के शुभ अवसर पर, शिव भक्ति का एक अद्भुत नजारा दुर्ग के वार्ड 12 में देखने को मिला। मोहन नगर पश्चिम के रहवासियों ने मिलकर एक भव्य कावड़ यात्रा का आयोजन किया, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष और बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
शिवनाथ नदी से जल लेकर किया जलाभिषेक
भगवान शिव की आराधना के लिए निकली यह कावड़ यात्रा वार्ड में स्थित हनुमान शिव मंदिर से शुरू होकर शिवनाथ नदी पहुंची। श्रद्धालुओं ने पवित्र नदी से जल भरकर यात्रा निकाली और अपने स्थानीय मंदिर में भगवान शिव के शिवलिंग पर जलाभिषेक किया। इस दौरान पूरे माहौल में 'हर हर महादेव' के जयकारे गूंजते रहे।
वार्ड की खुशहाली के लिए मांगी दुआ
इस धार्मिक यात्रा में वार्ड पार्षद अजीत वैध भी मुख्य रूप से शामिल हुए। उन्होंने दुर्ग शहर, वार्ड और पूरे जनमानस की सुख-शांति और खुशहाली के लिए भगवान भोलेनाथ से प्रार्थना की। इस दौरान भक्तों में जबरदस्त उत्साह और भक्ति की भावना देखने को मिली।
Tags
जरूरी खबरें
विज्ञापन