यादों की महफिल ए म्यूजिकल ग्रुप का उद्घाटन, संगीत से सराबोर हुआ दुर्ग"
OM Darpan
दुर्ग (रोहितास सिंह भुवाल)।
दुर्ग के केलाबाड़ी रानी लक्ष्मीबाई चौक में, म्यूजिकल ग्रुप 'यादों की महफिल ए म्यूजिकल ग्रुप' के कार्यालय का उद्घाटन मंगलवार को हुआ। इस आयोजन के मुख्य अतिथि के रूप में श्री कैलाश बरमेचा (निवृतमान पार्षद), श्री हमीद खोखर (समाजसेवी), और रायपुर से पधारे श्री इमरान साहब उपस्थित थे। उद्घाटन कार्यक्रम का आयोजन दुर्ग के सुपर ड्राई क्लीनर्स के संचालक श्री अहमद शरीफ द्वारा उनके दुकान के पीछे तैयार किए गए नए भवन में किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत में, म्यूजिकल ग्रुप के शेयर और गायक आलोक नारंग ने संस्था की उद्देश्यों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह ग्रुप दुर्ग नगर के अन्य गायक कलाकारों द्वारा एकजुट होकर लोगों के मनोरंजन के लिए गठित किया गया है। इस ग्रुप के कलाकारों द्वारा नए-पुराने गीतों, कव्वाली, और भजनों का गायन किया जाएगा।
श्री कैलाश बरमेचा जी ने इस आयोजन के दौरान संस्था को लैपटॉप उपहार स्वरूप दिया और अपनी संस्था 'कमला मोटर्स पुलगांव दुर्ग' में रियाज करने के लिए आमंत्रित किया। श्री हमीद खोखर ने ग्रुप के आगामी कार्यक्रम के आयोजन में सहयोग देने का वादा किया। वहीं, श्री इमरान साहब ने ग्रुप के उज्जवल भविष्य की कामना की और अपनी शुभकामनाएं दी।
कार्यक्रम के अंत में, ग्रुप के विभिन्न कलाकारों - आलोक नारंग, मोहम्मद इकबाल, अहमद शरीफ, राजपाल, परवीन बानो, श्री कुंभलवार, और आफताब आलम ने सुमधुर गीतों की प्रस्तुति दी। श्री इमरान साहब ने भी अपनी आवाज का जादू बिखेरा। अंत में, आभार प्रदर्शन श्री सुरेंद्र पटेल जी द्वारा किया गया।
इस कार्यक्रम में श्री शाकिर अली, श्रीमती किरण लता नारंग, श्रीमती संध्या गोंडाने, हाजी मोहम्मद ताहिर और केलाबाड़ी के अन्य गण्यमान नागरिक उपस्थित थे।
जरूरी खबरें
विज्ञापन