16 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन से की भेंट

OM Darpan

Dec 23, 2025 04:39 am 306 views
वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन से की भेंट

नई दिल्ली/ भिलाई नगर (रोहितास सिंह भुवाल)।

वैशाली नगर से विधायक रिकेश सेन ने रविवार को नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन से सौजन्य मुलाकात की। इस शिष्टाचार भेंट के दौरान विधायक सेन ने उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच संगठनात्मक विषयों और क्षेत्रीय विकास को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा हुई। नवनियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन ने विधायक को संगठन के कार्यों में और अधिक ऊर्जा, गति व पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करने का मार्गदर्शन दिया।

विकास कार्यों का रिपोर्ट कार्ड रखा

चर्चा के दौरान विधायक रिकेश सेन ने राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष को वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र में चल रही संगठन की गतिविधियों की विस्तार से जानकारी दी। इसके अलावा, उन्होंने क्षेत्र में हो रहे प्रमुख विकास कार्यों से भी उन्हें अवगत करवाया। इस मुलाकात को संगठन की मजबूती और आगामी कार्ययोजना के लिहाज से अहम माना जा रहा है।

Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260916163802965

विज्ञापन

Advertisement