14 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

सिलेंडर के बढ़े दाम पर भड़की महिला कांग्रेस, कंधे पर 'गैस' की अर्थी लेकर सड़क पर उतरीं कार्यकर्ता

OM Darpan

Mar 12, 2026 02:34 am 334 views
सिलेंडर के बढ़े दाम पर भड़की महिला कांग्रेस, कंधे पर 'गैस' की अर्थी लेकर सड़क पर उतरीं कार्यकर्ता
  LPG Gas Price Hike Protest Durg LPG Gas Price Hike Protest Durg  

दुर्ग (रोहितास सिंह भुवाल)।

रसोई गैस और कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में लगातार हो रही वृद्धि ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है। इसी के विरोध में दुर्ग शहर महिला कांग्रेस ने मोदी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए एक अनोखा प्रदर्शन किया। महिलाओं ने गैस सिलेंडर की 'अर्थी यात्रा' निकालकर बढ़ती महंगाई पर अपना आक्रोश व्यक्त किया और केंद्र सरकार की नीतियों को जनविरोधी करार दिया।

कांग्रेस भवन से गांधी चौक तक गूंजे नारे

यह विरोध प्रदर्शन कांग्रेस भवन से प्रारंभ हुआ। महिला कार्यकर्ता कंधे पर प्रतीकात्मक रूप से गैस सिलेंडर की अर्थी उठाकर चल रही थीं। रैली गांधी चौक होते हुए इंदिरा मार्केट तक पहुंची। पूरे रास्ते महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि सरकार की गलत नीतियों के कारण आज हर घर का बजट बिगड़ चुका है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

₹450 का सिलेंडर अब ₹1100 के पार: पदाधिकारियों का प्रहार

प्रदर्शन के दौरान महिला कांग्रेस की पदाधिकारियों ने कहा कि रसोई गैस के दामों में हाल ही में लगभग 60 रुपये की बढ़ोतरी की गई है, जिससे गृहिणियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। उन्होंने याद दिलाया कि एक समय रसोई गैस सिलेंडर मात्र 450 रुपये में उपलब्ध था, लेकिन आज इसकी कीमत 1100 रुपये के आसपास पहुंच चुकी है। मध्यमवर्गीय और गरीब परिवारों के लिए अब दो वक्त का खाना बनाना भी दूभर हो गया है। महिला कांग्रेस ने मांग की है कि सरकार तुरंत बढ़े हुए दाम वापस ले।

महिला दिवस पर 'महंगाई का तोहफा' शर्मनाक: धीरज बाकलीवाल

दुर्ग शहर कांग्रेस अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा सरकार में छात्र, नौजवान, किसान, महिलाएं, मजदूर और व्यापारी—सभी वर्ग महंगाई की चक्की में पिस रहे हैं। उन्होंने तीखे शब्दों में कहा, "यह बेहद शर्मनाक है कि महिला दिवस के अवसर पर ही गैस सिलेंडर की दरें बढ़ाकर महिलाओं की जेब पर डाका डाला गया है।"

 इस वृहद प्रदर्शन में दुर्ग कांग्रेस अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल, पूर्व विधायक प्रतिमा चंद्राकर, प्रेमलता साहू, संजय कोहले, निकिता मिलिंद, मनीषा सोनी, एमन साहू, माहेश्वरी ठाकुर, सकून ढीमर, श्रद्धा सोनी, निकिता सिंह, मंजु सोनी, रानी देवांगन, खुशी निर्मलकर, सुनीता देवांगन, अजय शर्मा, अब्दुल गनी, दीपक साहू सहित महिला कांग्रेस की बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने एक सुर में सरकार से महंगाई पर नियंत्रण करने और रसोई गैस के दाम कम करने की मांग की।

Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260914150301639

विज्ञापन

Advertisement