Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

रंजिश में भड़का पड़ोसी, महिला को दी जान से मारने की धमकी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

रायपुर।
दुर्गापारा स्थित संतोषी नगर की एक महिला की शिकायत पर मंगलवार दोपहर जिला सिविल लाइन थाना में पड़ोसी ऋषभ साहू के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। महिला ने पुलिस को बताया कि 04 नवंबर 2025 को लगभग 12 बजे वह संतोषी नगर मेन रोड पर बात कर रही थी, तभी ऋषभ साहू पुरानी रंजिश का हवाला देते हुए वहां आ गया। महिला के अनुसार, आरोपी ने सरेआम उन्हें और उनके परिवार को अश्लील गालियाँ दीं तथा गाली देने से मना करने पर और आक्रामक हो गया। पीड़िता का कहना है कि आरोपी ने धमकी दी कि ‘किसी दिन तुम्हें जान से मार दूँगा’। घटना के समय मौजूद गवाहों के ब्यान के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है और सीसीटीवी फुटेज सहित सभी आवश्यक साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। स्थानीय निवासियों ने पुलिस से सार्वजनिक स्थानों पर ऐसे हिंसक विवादों पर तत्काल कार्रवाई की मांग की है।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow