15 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

सोनू सूद ने बेबी इनारा के इलाज के लिए फंडरेज़िंग कैंपेन का समर्थन किया

OM Darpan

Dec 19, 2024 05:50 am 410 views
  बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद ने स्पाइनल मस्कुलर एट्रॉफी (एसएमए) से पीड़ित मुंबई की बेबी इनारा के इलाज के लिए चलाए जा रहे इम्पैक्ट गुरु ऑनलाइन फंडरेज़िंग कैंपेन का समर्थन किया। एक वीडियो संदेश में सोनू सूद ने लोगों से इस जीवनरक्षक इंजेक्शन के लिए फंड जुटाने की अपील की, जिसकी कीमत 16 करोड़ रुपये है, जिनमें से 2 करोड़ रुपये पहले ही जुटाए जा चुके हैं।
सोनू सूद ने वीडियो में बताया कि इनारा को जो जीवनरक्षक इंजेक्शन चाहिए, उसकी लागत बेहद अधिक है, और उन्होंने इनारा और उनके माता-पिता की प्रामाणिकता पर उठाए गए सवालों का खंडन किया। उनका कहना था कि यह मामला पूरी तरह से वास्तविक है और जनता से अपील की कि वे गलत जानकारी पर विश्वास न करें। उन्होंने एसएमए के इलाज के लिए पहले सफल फंडरेज़िंग उदाहरणों का हवाला देते हुए सामूहिक प्रयास करने की आवश्यकता पर जोर दिया।
इनारा के माता-पिता, नौफिल काज़ी और निखत खान ने कहा, “हम सोनू सूद सर के आभारी हैं कि उन्होंने हमारे साथ खड़ा होकर बेबी इनारा के इलाज के लिए फंड जुटाने के प्रयासों का समर्थन किया। उन्होंने झूठी अफवाहों का खंडन किया और हमारे लिए न्याय की राह आसान बनाई।” इम्पैक्ट गुरु के सह-संस्थापक और सीईओ पियूष जैन ने कहा, “सोनू सूद जी का समर्थन हमारे लिए अपार सम्मान की बात है। इम्पैक्ट गुरु इस मिशन पर है कि एसएमए से पीड़ित बच्चों को जीवनरक्षक उपचार उपलब्ध कराया जाए।”
Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260916000421866

विज्ञापन

Advertisement

संबंधित खबरें

पेज 1 / 21