फिल्म ‘डिअर हस्बैंड’ 25 सितंबर को होगी रिलीज
OM Darpan

लखनऊ। निर्माता रोहित राजावत की पहली फीचर फिल्म ‘डिअर हस्बैंड’ 25 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। शूटिंग सेंस के बैनर तले बनी इस फिल्म की शुरुआत उत्तर प्रदेश से की जाएगी।
रिश्तों की भावनात्मक कहानी
यह फिल्म रिश्तों में भरोसा, वफादारी और समर्पण जैसे विषयों पर आधारित है। वास्तविक घटना से प्रेरित इस फिल्म की कहानी को काल्पनिक रूप से विकसित किया गया है। रोहित राजावत इससे पहले ‘निशाचर’ वेब सीरीज और कई शॉर्ट फिल्मों का निर्माण कर चुके हैं।
फिल्म में अजीत गोस्वामी और पूर्णिमा शर्मा मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। निर्माता रोहित राजावत भी इसमें एक अहम किरदार निभा रहे हैं। फिल्म का निर्देशन धर्मेंद्र कुमार ने किया है।
उत्तर प्रदेश में हुई शूटिंग
फिल्म की शूटिंग उत्तर प्रदेश में हुई है, जिसमें स्थानीय भाषा, संस्कृति और सामाजिक परिवेश को कहानी का अहम हिस्सा बनाया गया है। उत्तर प्रदेश के बाद फिल्म को मुंबई और देश के अन्य हिस्सों में रिलीज करने की योजना है।
जरूरी खबरें
विज्ञापन