14 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

उर्वशी रौतेला ने 7 करोड़ की ड्रेस पहनकर रेड कार्पेट पर बरपाया कहर

OM Darpan

Dec 23, 2025 06:30 am 344 views
उर्वशी रौतेला ने 7 करोड़ की ड्रेस पहनकर रेड कार्पेट पर बरपाया कहर
 

मुंबई।

अक्सर कहा जाता है कि अंक ज्योतिष और लकी नंबर इंसान की किस्मत के दरवाजे खोल देते हैं। बॉलीवुड की सबसे हसीन और स्टाइलिश दीवा उर्वशी रौतेला के लिए अंक '7' (सात) कुछ ऐसा ही करिश्मा कर रहा है। यह महज एक इत्तेफाक नहीं, बल्कि स्टाइल, शोहरत और ग्लोबल प्रभाव का एक ऐसा संगम बन गया है, जिसने उर्वशी को अंतरराष्ट्रीय फैशन फोर्स के रूप में स्थापित कर दिया है।

हाल ही में उर्वशी रौतेला को ‘ग्लोबल ट्रेंडसेटर ऑफ द ईयर’ अवॉर्ड से नवाजा गया। यह सम्मान सिनेमा की सीमाओं से परे फैशन और पॉप कल्चर में उनके बढ़ते कद की तस्दीक करता है। लेकिन इस अवॉर्ड नाइट में सबसे ज्यादा चर्चा उनके लुक और उनके आउटफिट की रही, जिसने फैशन क्रिटिक्स को भी हैरान कर दिया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

7 करोड़ की ड्रेस और 'दशा' का डिज़ाइन

उर्वशी ने इस खास मौके पर करीब ₹7 करोड़ की एक्सक्लूसिव काउचर ड्रेस पहनकर रेड कार्पेट पर जब एंट्री ली, तो हर कोई उन्हें देखता रह गया। इस नायब कृति को बेलारूस की मशहूर डिज़ाइनर दशा (Dasha) ने डिज़ाइन किया था। हाई फैशन आर्टिस्ट्री, ड्रामेटिक डिटेलिंग और बोल्ड एस्थेटिक्स के मेल ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया। उर्वशी के ग्रेस ने इस महंगे काउचर को और भी यादगार बना दिया।

सऊदी अरब में भी 'सात' का जादू

'सात' के साथ उर्वशी का यह मैजिकल कनेक्शन यहीं नहीं रुका। किंगडम ऑफ सऊदी अरब में आयोजित रेड सी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2025 में भी उर्वशी ने फैशन का तापमान बढ़ा दिया। यहाँ उन्होंने ₹7 लाख की कीमत वाला एक शानदार डिजाइनर आउटफिट कैरी किया। इस लुक में लग्जरी और एलिगेंस का परफेक्ट बैलेंस देखने को मिला।

क्या है 'सेवन' का संयोग?

एक तरफ ₹7 करोड़ की काउचर ड्रेस और दूसरी तरफ ₹7 लाख का डिजाइनर लुक—दो अलग-अलग मंच, मगर कॉमन फैक्टर रहा लकी नंबर 7। आज उर्वशी रौतेला सिर्फ एक अभिनेत्री नहीं, बल्कि एक ऐसी ग्लोबल आइकन बन चुकी हैं, जिनका हर कदम ट्रेंड सेट करता है और जिनके साथ उनका 'लकी 7' साये की तरह चलता है।

Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260914065655924

विज्ञापन

Advertisement

संबंधित खबरें

पेज 1 / 21