Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

रायगढ़ के गोवर्धनपुर में केलो नदी पुल पर भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित, SP दिव्यांग पटेल ने निरीक्षण कर दिए कड़े निर्देश

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

रायगढ़।

 पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल ने आज गोवर्धनपुर के समीप केलो नदी पर बने उच्च स्तरीय पुल का निरीक्षण किया। उन्होंने पुल पर भारी वाहनों के आवागमन को प्रतिबंधित करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा जारी अधिसूचना को सख्ती से लागू करने हेतु उप पुलिस अधीक्षक यातायात को पुल के दोनों छोर पर पुलिस स्टाफ तैनात करने के निर्देश दिए।

पुल के प्रवर्तन और वैकल्पिक मार्गों पर यातायात को सुचारू बनाने के लिए नियमित पेट्रोलिंग की व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई है। निरीक्षण के दौरान उप पुलिस अधीक्षक यातायात रमेश चंद्रा भी उपस्थिति रहे। प्रशासन ने लोक निर्माण विभाग के सेतु मंडल रायगढ़ की अनुशंसा पर जन सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए इस कार्रवाई को अनिवार्य बताया।

ईई सेतु रमेश कुमार वर्मा ने बताया कि भारी वाहनों की आवाजाही को नियंत्रित करने के लिए पुल पर नए लोहे के चैनेल से लो लेवल हाइट गेज लगाया जा रहा है, ताकि पुल की संरचना पर कोई अतिरिक्त भार न पड़े।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment