Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

गरबा में ग़ैर हिन्दुओं का प्रवेश वर्जित: विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल सख्त

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  •  अश्लीलता और धार्मिक अस्था के खिलवाड़ के खिलाफ सख्त कदम उठाने की तैयारी।

दुर्ग (रोहितास सिंह भुवाल)।

 विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने इस नवरात्रि पर गरबा आयोजन में ग़ैर हिन्दुओं के प्रवेश पर रोक लगाने का निश्चय किया है। संगठनों का कहना है कि अक्सर गरबा पंडालों में अश्लील गानों और वस्त्रों के माध्यम से हिंदू अस्थाओं का अनादर होता है। इसके अतिरिक्त, ‘लव जिहाद’, ‘थूक जिहाद’ और ‘मूत्र जिहाद’ जैसी घटनाओं पर रोक लगाना अत्यंत आवश्यक हो गया है।

बजरंग दल ने स्पष्ट किया है कि इस वर्ष ग़ैर हिन्दुओं द्वारा किसी भी प्रकार का गरबा संचालन या कार्यक्रम पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। साथ ही, पंडालों में झांकी और मूर्ति पूजन निःशुल्क रखा जाएगा। इन गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखने के लिए समिति और प्रशासन से अपील की गई है कि पंडाल बाहरी इलाके में किसी ग़ैर हिंदू के ठेले न लगने दिए जाएं। यदि समिति या प्रशासन द्वारा कोई ढिलाई बरती जाती है, तो बजरंग दल स्वयं इसे रोकने के लिए मोर्चा संभालेगा।

इस कार्यक्रम में प्रो. निलेश शर्मा (मंदिर अर्चक पुरोहित प्रांत प्रमुख), राकेश रामलोचन तिवारी (बजरंग दल विभाग सह संयोजक), रामेश्वरी साहू (मातृशक्ति विभाग सह संयोजिका), लक्ष्मी निषाद (दुर्गा वाहिनी विभाग संयोजिका), मनीष बुचासिया (विश्व हिंदू परिषद दुर्ग ज़िला अध्यक्ष), सौरभ देवांगन (बजरंग दल ज़िला संयोजक), पुष्पराज सिंह (ज़िला सह संयोजक), जितेश सिंह (ज़िला सेवा प्रमुख), सुनील वैष्णव (विश्व हिंदू परिषद दुर्ग नगर अध्यक्ष), नीरज सिंह राठौर (नगर मंत्री), रीति तिवारी (मातृशक्ति सत्संग प्रमुख), सीमा पटेल (मातृशक्ति भिलाई नगर अध्यक्ष), और बलदाऊ साहू (बजरंग दल नगर संयोजक) समेत कई अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment