Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

दुर्ग में भाजपा सदस्यता अभियान 2024 के तहत कार्यकारिणी बैठक संपन्न, पार्टी के दिग्गज नेता रहे उपस्थित

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article
news paper editing
previous arrow
next arrow
भाजपा सदस्यता अभियान 2024 दुर्ग

दुर्ग (रोहितास सिंह भुवाल)।

जिला भाजपा कार्यालय दुर्ग में आयोजित सदस्यता अभियान 2024 और सक्रिय सदस्यता अभियान को लेकर एक महत्वपूर्ण कार्यकारिणी बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में दुर्ग संभाग प्रभारी भूपेंद्र सवन्नी, जिला प्रभारी राजीव अग्रवाल, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रविशंकर सिंह, दुर्ग जिला अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा, अहिवारा विधायक राजमहंत डोमन लाल कोर्सेवाड़ा, दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर, पूर्व कैबिनेट मंत्री रमशिला साहू, पूर्व महापौर चंद्रिका चंद्राकर, पूर्व जिला अध्यक्ष उषा टावरी, जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र पाध्याय, दिलीप साहू, और महामंत्री सुरेंद्र कौशिक सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

भाजपा सदस्यता अभियान 2024 दुर्ग

 

 

 

 

इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने सदस्यता अभियान के महत्व पर चर्चा की और आगामी चुनावों को लेकर पार्टी की रणनीतियों पर विचार-विमर्श किया। संभाग प्रभारी भूपेंद्र सवन्नी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सदस्यता अभियान पार्टी को और अधिक सशक्त बनाने का प्रयास है और इस प्रक्रिया में सभी कार्यकर्ताओं की भागीदारी अत्यंत महत्वपूर्ण है।

जिला अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने संगठन की मजबूती के लिए सक्रिय सदस्यता अभियान के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में लोगों को पार्टी से जोड़ने के लिए निरंतर प्रयास करें।

बैठक में उपस्थित अन्य नेताओं ने भी अपने विचार साझा किए और सदस्यता अभियान को सफल बनाने के लिए समर्पण और संकल्प के साथ कार्य करने का आह्वान किया। कार्यकर्ताओं में इस बैठक को लेकर काफी उत्साह देखा गया और उन्होंने संगठन को सशक्त बनाने के लिए अपने पूर्ण योगदान का आश्वासन दिया।

news paper editing
previous arrow
next arrow

Leave a Comment