Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

मुस्की के सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल हुए किसान नेता अशवंत तुषार साहू

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अशवंत तुषार साहू सांस्कृतिक कार्यक्रम मुस्की

  • कृषि एवं संस्कृति के संगम में ग्रामवासियों ने मिलकर किया उत्सव का आयोजन

महासमुंद।
महासमुंद जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक -2 के मुस्की में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाजपा किसान नेता अशवंत तुषार साहू ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान सरगम युवक समिति के सदस्यों ने उन्हें फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया।

इस अवसर पर तुषार साहू ने क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों—पीढ़ी, जोबा, गढ़सिवनी, मोहकम, और परसाडीह में विराजमान विघ्नहर्ता श्री गजानंद स्वामी जी के पंडालों में पहुंचकर भगवान श्री गणेश जी की पूजा अर्चना की। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र की सुख समृद्धि की कामना की और ग्रामवासियों का कुशल क्षेम भी जाना।

छत्तीसगढ़ की समृद्ध संस्कृति, जो पारंपरिक लोकगीतों और लोकनृत्यों में स्पष्ट दिखती है, इस कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रही। यहां के लोकनृत्य एवं जनजातीय संस्कृति ने पूरे विश्व में अद्वितीय पहचान बनाई है।

कार्यक्रम में कमलेश ध्रुव, संतराम निषाद, घनश्याम निषाद, पोषण साहू, अरुण विश्वकर्मा, दौलत साहू, और नमन चौबे सहित अन्य ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment