Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

किरन्दुल में बाढ़ राहत कार्य: जिला प्रशासन और एन.एम.डी.सी. का मिशन मोड पर काम

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

भारी बारिश और बाढ़ के कारण प्रभावित हुए 216 परिवार

दंतेवाड़ा (कौशल संदुजा)

दंतेवाड़ा जिले के किरन्दुल में 21 जुलाई को हुई भारी बारिश और बाढ़ ने क्षेत्र में तबाही मचा दी। एन.एम.डी.सी. लौह अयस्क खनन क्षेत्र 11-सी में स्थित डेम की पूर्वी दीवार बह जाने के कारण नगर पालिका क्षेत्र में लौह युक्त जल का बहाव हुआ। इसके परिणामस्वरूप वार्ड क्रमांक 01, 03, 04, 05, 06 और 18 के कुल 216 परिवारों के घरों में गाद युक्त मिट्टी भर गई और बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई।

इस प्राकृतिक आपदा से प्रभावित लगभग 10 मकान पूरी तरह से और 192 मकान आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गए। प्रभावित परिवारों के घरेलू सामान, जैसे कपड़े, बर्तन, दो पहिया वाहन, फ्रीज, टी.वी., और पंखा, बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए हैं। सभी मकानों में लौहयुक्त मिट्टी का जमाव हो गया है।

तत्काल राहत कार्य और मुआवजा

जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन और एन.एम.डी.सी. किरन्दुल की टीम द्वारा तुरंत राहत कार्य शुरू कर दिया गया है। प्रभावित परिवारों को मंगल भवन किरन्दुल में राहत कैम्प में विस्थापित किया गया है। अब तक सभी पीड़ित परिवारों को नियमित भोजन (सुबह, दोपहर, रात्रि) प्रदान किया जा रहा है। इसके साथ ही, प्रत्येक परिवार को दो जोड़ी कपड़े, गद्दा, तकिया, कंबल और सूखा राशन किट वितरित की जा रही है।

स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया गया है, जिनमें से 03 प्रमुख स्थानों पर (आंगनबाड़ी केन्द्र बंगाली कैम्प, होम्यापैथी अस्पताल के पास, सी.एस.सी. सेन्टर बंगाली कैम्प, और आंगनबाड़ी केन्द्र वार्ड क्रमांक-01 राय कैम्प) स्थापित किए गए हैं। स्वास्थ्य टीम द्वारा प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर लोगों की स्वास्थ्य जांच की जा रही है और मौसमी बीमारियों की संभावना की जांच की जा रही है।

भविष्य की योजना और मुआवजा

पेयजल व्यवस्था के लिए क्षतिग्रस्त पाइप की मरम्मत की जा चुकी है और पानी की जांच के बाद पेयजल व्यवस्था शुरू की जाएगी। फिलहाल, नगर पालिका द्वारा टैंकर के माध्यम से पीने योग्य पानी की आपूर्ति की जा रही है। एन.एम.डी.सी. किरन्दुल द्वारा सभी पीड़ित परिवारों को तत्काल राहत के रूप में 20,000 रुपये की सहायता राशि वितरित की गई है। विस्तृत क्षति का आकलन कर उचित मुआवजा का भुगतान किया जाएगा।

 

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment