Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू की पत्नी का निधन: अंतिम विदाई में उमड़ा जनसैलाब, नेताओं और समाजसेवियों ने दी श्रद्धांजलि

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं


दुर्ग (रोहितास सिंह भुवाल)। 

छत्तीसगढ़ के पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू की पत्नी, 72 वर्षीय कमला देवी साहू का रविवार रात 12:00 बजे रायपुर के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह लंबे समय से अस्वस्थ थीं और इलाज के दौरान उनका देहांत हुआ। सोमवार को उनके गृहग्राम पाऊवारा के मुक्तिधाम में गमगीन माहौल के बीच उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में परिवारजन, जनप्रतिनिधि और गणमान्य व्यक्ति श्रद्धांजलि देने पहुंचे।

अंतिम विदाई में जुटे नेता व समाज के प्रमुख लोग
अंतिम संस्कार में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व मंत्री रविन्द्र चौबे, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम, दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चन्द्रकार, बालोद विधायक संगीता सिन्हा, डोंगरगढ़ विधायक हर्षिता बघेल, संदीप साहू, अहिवारा विधायक डोमन कोर्सवाडा, पूर्व विधायक अरुण वोरा, लाभचंद बफाना, पूर्व बी. डी. कुरैशी, दुर्ग महापौर धीरज बाकलीवाल, रिसाली महापौर शशि सिन्हा, आर. एन. वर्मा, प्रदेश साहू संघ अध्यक्ष टहल सिंह साहू, जिला अध्यक्ष नंदलाल साहू, श्रम कल्याण बोर्ड उपाध्यक्ष केशव बंटी हरमुख, खुमान साव, डिकेंद्र हिरवानी, जनपद अध्यक्ष देवेंद्र देशमुख और कांग्रेस के अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

समाज और परिवार के लिए अपूरणीय क्षति: पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कमला देवी साहू के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा, “उनका जाना परिवार और समाज के लिए बड़ी क्षति है। इस दुख की घड़ी में ईश्वर से प्रार्थना है कि परिवार को आघात सहने की शक्ति मिले और उनकी आत्मा को शांति प्राप्त हो।”

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment