दुर्ग।
दुर्ग जिले के मोहन नगर थाना क्षेत्रे का है जहां 10 वीं में सप्लीमेंट्री आने से निराश छात्रा ने आत्महत्या कर ली है। दरअसल, कुछ दिनों पहले ही 10 वीं बोर्ड का रिजल्ट आया है। रिजल्ट में छात्राअंग्रेजी विषय पर सप्लीमेंट्री आई है। सप्लीमेंट्री आने वह बहुत निराश हो गई और उसने अपनी जिंदगी खत्म करने का फैसला ले लिया।
मिली जानकारी के अनुसार छात्रा के माता-पिता मजदूर हैं। बुधवार की दोपहर वह घर पर अकेली थी। इस दौरान उसने आत्महत्या कर ली।
मिली जानकारी के अनुसार छात्रा का भाई घर आया तो उसने देखा कि, बहन फांसी पर लटकी हुई है। उसने तुरंत इसकी जानकारी पड़ोसियों को दी और पुलिस बुलाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा और पंचनामा कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।









