Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

रायपुर दक्षिण की जनता कमल खिलाने को तैयार: गजेंद्र यादव

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

रायपुर दक्षिण उपचुनाव भाजपा प्रचार

 

दुर्ग (रोहितास सिंह भुवाल)।

रायपुर दक्षिण विधानसभा में उपचुनाव को लेकर भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में प्रचार करने के लिए दुर्ग के विधायक गजेंद्र यादव रायपुर पहुंचे। उन्होंने पुरानी बस्ती स्थित प्राचीन मंदिर में प्रार्थना कर भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी के पक्ष में जनसंपर्क किया। गजेंद्र यादव ने कहा कि रायपुर दक्षिण की जनता कमल खिलाने के लिए तैयार है।

मारवाही विधानसभा में उपचुनाव के प्रत्याशी के पक्ष में भी सुबह से विभिन्न जनसंपर्क अभियान चलाए गए। दुर्ग से 40 से अधिक कार्यकर्ताओं के साथ विधायक गजेंद्र यादव रायपुर दक्षिण विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों में भाजपा के समर्थन में प्रचार कर रहे हैं। वे मोदी के विकसित भारत के संकल्प और विजन को जनता के सामने रख रहे हैं तथा कमल फूल के निशान पर बटन दबाकर भाजपा प्रत्याशी को प्रचंड मतों से विजय दिलाने की अपील कर रहे हैं।

विधायक यादव ने नागरिकों को संबोधित करते हुए कहा कि “डबल इंजन की सरकार” से प्रदेश उन्नति और प्रगति की ओर अग्रसर हो रहा है। भाजपा सरकार में युवा, महिला, किसान सहित समाज के सभी वर्गों का विकास सुनिश्चित हो रहा है। कार्यकर्ताओं के साथ “कमल म बटन दबाना हे, सुनील भईया ल जिताना हे” का नारा देते हुए वे डोर टू डोर जनसंपर्क भी कर रहे हैं।

प्रचार के दौरान सरस्वती चौक, पुरानी बस्ती में केबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा और रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू के साथ मिलकर एक जनसभा को भी संबोधित किया गया।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment