Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

अधिकारियों के दिशा-निर्देश पर भिलाई में उद्यान सफाई अभियान तेज़

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

भिलाईनगर (रवि कुमार भास्कर)।

नगर निगम भिलाई ने शहर के सभी 150 से अधिक उद्यानों को साफ-सुथरा रखने के लिए एक विशेष सफाई अभियान शुरू किया है। इस अभियान के तहत नगर निगम ने विशेष सफाई गैंग गठित कर कार्ययोजना बनाई है। आज नेहरू नगर स्थित गणेश उद्यान में सफाई अभियान चलाया गया, जहां नगर निगम के कर्मचारियों ने पूरे उद्यान की सफाई की।

 

नगर निगम भिलाई के आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय ने शहर के सभी उद्यानों की सफाई के लिए कैलेंडर बनाकर नियमित रूप से सफाई अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा, “हम चाहते हैं कि हमारे उद्यान हरे-भरे रहें और पर्यावरण साफ-सुथरा रहे, इसके लिए पानी और खाद की व्यवस्था भी उचित तरीके से की जाए।”

साथ ही, आयुक्त ने नागरिकों से अपील की कि वे गंदगी न फैलाएं और पेड़-पौधों को नुकसान न पहुंचाएं। उन्होंने कहा, “गार्डन को साफ और सुंदर बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। नगर निगम के सीमित संसाधनों के बावजूद हम इस सफाई अभियान को पूरे शहर में फैलाने की कोशिश करेंगे।”

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment