Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

आदित्य नगर में विकास कार्यों की शुरुआत, विधायक गजेन्द्र यादव ने किया भूमिपूजन

दुर्ग (रोहितास सिंह भुवाल)। आदित्य नगर के वार्ड 20 में विकास कार्यों की शुरुआत हुई। विधायक गजेन्द्र यादव ने आज वार्डवासियों के साथ भूमिपूजन कर सभी को शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रदेश में विष्णुदेव साय की सरकार है, जिसके चलते दुर्ग के विकास में फंड की कोई कमी नहीं होगी। विधायक … Read more

डोमन लाल कोर्सेवाडा ने अहिवारा विधान सभा के विकास के लिए अपने संकल्प को दोहराया

अहिवारा (रोहितास सिंह भुवाल)। अहिवारा विधायक डोमन लाल कोर्सेवाडा ने 11 दिसम्बर, बुधवार को अहिवारा रेस्ट हाउस में आयोजित पत्रकार वार्ता में अहिवारा विधान सभा क्षेत्र में पिछले एक साल में किए गए विकास कार्यों की जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने साय सरकार की कार्यशैली की सराहना करते हुए इसे सबसे सफल सरकार बताया।   … Read more

नवनियुक्त लोकसभा अध्यक्ष गीतेश्वरी बघेल और लोकसभा महासचिव ज्ञान प्रकाश तिवारी का हुआ भव्य स्वागत

दुर्ग (रोहितास सिंह भुवाल)। आम आदमी पार्टी की नवनियुक्त लोकसभा अध्यक्ष गीतेश्वरी बघेल और लोकसभा महासचिव ज्ञान प्रकाश तिवारी का भव्य स्वागत आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष शहर संजय सिंह के नेतृत्व में किया गया। यह स्वागत समारोह दुर्ग जिले के शहर के सदस्यों द्वारा किया गया, जिसमें पुष्प गुच्छ, हार, आतिशबाजियों और मुंह … Read more

मोबाइल चोरी कर खाता से पैसे निकालने वाले गिरोह का भंडाफोड़, बस्तर पुलिस ने मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र से आरोपियों को किया गिरफ्तार

  बस्तर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, मोबाइल चोरी कर ऑनलाइन फ्रॉड करने वाले गिरोह का पर्दाफाश जगदलपुर (कौशल संदुजा)। बस्तर पुलिस ने एक अंतर्राज्यीय गिरोह के आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपियों पर मोबाइल चोरी करके फोनपे के माध्यम से खाते से पैसे निकालने का आरोप है। बस्तर पुलिस ने … Read more

प्रभारी मंत्री विजय शर्मा ने भाजपा पदाधिकारियों से नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव पर की चर्चा

दुर्ग (रोहितास सिंह भुवाल)। दुर्ग जिले के प्रभारी मंत्री और डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित दुर्ग जिला कोर कमेटी और जिला भाजपा पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित किया। बैठक में आगामी नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के लिए पार्टी की रणनीतियों पर विचार-विमर्श हुआ। इसके साथ ही भाजपा के … Read more

विधायक गजेन्द्र यादव की पहल से दुर्गवासियों को मिली सौगात – 5 स्थानों पर डोमशेड निर्माण की स्वीकृति

दुर्ग (रोहितास सिंह भुवाल)। दुर्ग विधानसभा क्षेत्र के विकास में एक और बड़ी पहल की शुरुआत हो गई है। विधायक गजेन्द्र यादव की पहल से दुर्ग विधानसभा क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए जिला खनिज न्यास मद से 2 करोड़ 27 लाख रुपये की स्वीकृति मिली है। इस स्वीकृति के तहत अब शहर … Read more

अधिकारियों के दिशा-निर्देश पर भिलाई में उद्यान सफाई अभियान तेज़

भिलाईनगर (रवि कुमार भास्कर)। नगर निगम भिलाई ने शहर के सभी 150 से अधिक उद्यानों को साफ-सुथरा रखने के लिए एक विशेष सफाई अभियान शुरू किया है। इस अभियान के तहत नगर निगम ने विशेष सफाई गैंग गठित कर कार्ययोजना बनाई है। आज नेहरू नगर स्थित गणेश उद्यान में सफाई अभियान चलाया गया, जहां नगर … Read more

रायपुर-बिलासपुर हाइवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, दो बाइक सवारों की हुई मौत

रायपुर (सत्यानंद सोई)। बुधवार दोपहर धरसींवा के सांकरा में एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो बाइक सवारों की मौत हो गई। यह हादसा रायपुर-बिलासपुर हाइवे की सांकरा से सिमगा सिक्स लेन सड़क पर हुआ, जहां खड़ी ट्रक के पीछे दोनों बाइक सवार तेज रफ्तार से जा भिड़े। घटना में दोनों की मौके पर ही मौत … Read more

महिला पत्रकार से दुर्व्यवहार और ठगी के मामलों में महिला आयोग का बड़ा एक्शन, थाना प्रभारी और सी.एस.पी. रायपुर को तलब किया

  रायपुर (सत्यानंद सोई)। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक और सदस्यगण श्रीमती सरला कोसरिया, श्रीमती लक्ष्मी वर्मा, श्रीमती ओजस्वी मंडावी एवं सुश्री दीपिका शोरी की उपस्थिति में आज रायपुर में महिला उत्पीड़न और अन्य संबंधित मामलों पर सुनवाई हुई। इस दौरान आयोग ने कई मामलों में त्वरित फैसले दिए और महिलाओं … Read more

12 दिसंबर को ग्राम सोन्डरा में ‘राधा भवन’ और ‘महेन्द्रा कौशल अकादमी’ का लोकार्पण, राज्य मंत्री ओ. पी. चौधरी करेंगे उद्घाटन

सिलतरा (सत्यांनद सोई)। औद्योगिक क्षेत्र सिलतरा से लगे ग्राम सोन्डरा में 12 दिसंबर को एक ऐतिहासिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस दिन, सामुदायिक भवन ‘राधा भवन’ और ‘महेन्द्रा कौशल अकादमी’ का लोकार्पण होगा। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ शासन के मंत्री श्री ओ. पी. चौधरी (वित्त, वाणिज्यिक कर, आवास एवं पर्यावरण, योजना आर्थिक एवं सांख्यिकी … Read more