Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

रायपुर-बिलासपुर हाइवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, दो बाइक सवारों की हुई मौत

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

रायपुर (सत्यानंद सोई)।

बुधवार दोपहर धरसींवा के सांकरा में एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो बाइक सवारों की मौत हो गई। यह हादसा रायपुर-बिलासपुर हाइवे की सांकरा से सिमगा सिक्स लेन सड़क पर हुआ, जहां खड़ी ट्रक के पीछे दोनों बाइक सवार तेज रफ्तार से जा भिड़े। घटना में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मर्ग कायम कर दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मृतकों की पहचान की जा रही है। एक प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार, सिक्स लेन पर खड़ा ट्रक कल से वहां मौजूद था, जिसमें बाइक सवार तेज रफ्तार से आकर उसमें घुस गए, जिससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है और मृतकों के परिजनों को सूचित किया गया है।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment