Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

1984 दंगों के दोषी सज्जन कुमार का निधन: तिहाड़ जेल में तबीयत बिगड़ने के बाद सफदरजंग अस्पताल में तोड़ा दम

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

 

  • 80 साल के सज्जन कुमार उम्रकैद की सजा के दौरान तिहाड़ में थे बंद, सफदरजंग अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

 

नई दिल्ली | 1984 के सिख विरोधी दंगों के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे कांग्रेस के पूर्व सांसद सज्जन कुमार का गुरुवार को निधन हो गया। 80 वर्षीय सज्जन कुमार दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद थे, जहां तबीयत खराब होने के बाद उन्हें सफदरजंग अस्पताल लाया गया था, पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बाहरी दिल्ली से तीन बार सांसद रहे सज्जन कुमार को दिल्ली हाईकोर्ट ने 17 दिसंबर, 2018 को पालम कॉलोनी में 5 सिखों की हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा सुनाई थी। इसके बाद, 12 फरवरी 2025 को उन्हें सरस्वती विहार में जसवंत सिंह और उनके बेटे की हत्या के मामले में भी दोषी पाया गया था। राजनीति में आने से पहले बेकरी व्यवसाय से जुड़े सज्जन कुमार ने अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत पार्षद के रूप में की थी और उन्हें संजय गांधी का वफादार माना जाता था।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow