दुर्ग (रोहितास सिंह भुवाल)।
दुर्ग विधानसभा क्षेत्र के विकास में एक और बड़ी पहल की शुरुआत हो गई है। विधायक गजेन्द्र यादव की पहल से दुर्ग विधानसभा क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए जिला खनिज न्यास मद से 2 करोड़ 27 लाख रुपये की स्वीकृति मिली है। इस स्वीकृति के तहत अब शहर के 5 स्थानों पर डोमशेड का निर्माण किया जाएगा।
विधायक गजेन्द्र यादव ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भाजपा सरकार बनने के बाद छत्तीसगढ़ अब तेजी से विकास की दिशा में बढ़ रहा है। उन्होंने कहा, “चुनाव में दुर्ग की जनता ने भाजपा पर भरोसा जताया, तभी यह विकास कार्य संभव हो रहा है। स्वीकृत राशि से जनता के लिए सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा।”
विधायक गजेन्द्र यादव ने बताए कार्यों के विवरण:
- वार्ड 59, साकेत कॉलोनी: 10 लाख रुपये से डोमशेड निर्माण
- वार्ड आदित्य नगर: 10 लाख रुपये से डोमशेड निर्माण
- वार्ड 57, रामनगर बघेरा: 10 लाख रुपये से टिन शेड निर्माण
- वार्ड 18, मानस वाटिका के पास: 10 लाख रुपये से डोमशेड निर्माण
- नाना-नानी पार्क: 10 लाख रुपये से योगाभ्यास के लिए मैट का निर्माण
- पेयजल आपूर्ति हेतु फिल्टर प्लांट में इनर पैनल व सिविल कार्य: 70 लाख रुपये
- पटेल चौक में ट्रैफिक सुधार हेतु उपकरणों की स्थापना: 98 लाख रुपये
- वार्ड 35, शिवपारा बजरंग नगर में मंच निर्माण: 9 लाख रुपये
जनसंपर्क के दौरान शहरवासियों ने विधायक गजेन्द्र यादव से अपनी मूलभूत समस्याओं के समाधान की मांग की थी। इनमें प्रमुख रूप से डोमशेड का निर्माण, योगाभ्यास के लिए मैट, ट्रैफिक नियंत्रण के लिए उपकरण, और जलापूर्ति को बेहतर बनाने के लिए विभिन्न कार्य शामिल थे। इन सभी मांगों को जिला खनिज न्यास मद से मंजूरी मिल गई है।
विधायक गजेन्द्र यादव ने कहा, “डबल इंजन की सरकार में छत्तीसगढ़ विकास के नए आयाम गढ़ रहा है। विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जनता कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित हो रही है।”







