Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

नवनियुक्त लोकसभा अध्यक्ष गीतेश्वरी बघेल और लोकसभा महासचिव ज्ञान प्रकाश तिवारी का हुआ भव्य स्वागत

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

दुर्ग (रोहितास सिंह भुवाल)।

आम आदमी पार्टी की नवनियुक्त लोकसभा अध्यक्ष गीतेश्वरी बघेल और लोकसभा महासचिव ज्ञान प्रकाश तिवारी का भव्य स्वागत आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष शहर संजय सिंह के नेतृत्व में किया गया। यह स्वागत समारोह दुर्ग जिले के शहर के सदस्यों द्वारा किया गया, जिसमें पुष्प गुच्छ, हार, आतिशबाजियों और मुंह मीठा कराकर इन दोनों पदाधिकारियों का स्वागत किया गया।

 

इस अवसर पर वार्ड 49 विद्युत नगर के पंकज सोनी, वार्ड 26 सिंधी कॉलोनी के अजय सचदेव और वार्ड 39 की सुनीता यादव ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

दुर्ग नगर निगम चुनाव आगामी कुछ माह में होने वाला है। ऐसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करने के लिए जिला दुर्ग के अध्यक्ष और जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों से वार्ता की गई। इस बैठक में आगामी चुनावी रणनीतियों की रूपरेखा तैयार की गई।

इस समारोह में आम आदमी पार्टी के शहर के प्रमुख पदाधिकारी और कार्यकर्ता गण उपस्थित थे, जिनमें घनश्याम सोनी, दिवाकर सिंह ठाकुर, आनंद नरेरा, अशोक पटवा, शंकर ठाकुर, शिशिर झा, बलदेव साहू, मानिकचंद साहू, यनेन्द साहू, सुनीता यादव और राकेश यादव शामिल थे।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment