21 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

जर्मन चांसलर ओलाफ स्कोल्ज़ ने व्लादिमीर पुतिन से यूक्रेन संघर्ष समाप्त करने का किया आह्वान

शेयर करें

OM Darpan

Nov 16, 2024 10:42 am 186 views
जर्मन चांसलर ओलाफ स्कोल्ज़ ने व्लादिमीर पुतिन से यूक्रेन संघर्ष समाप्त करने का किया आह्वान
[smartslider3 slider=6]
  बर्लिन।  जर्मनी के चांसलर ओलाफ स्कोल्ज़ ने शुक्रवार को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से टेलीफोन पर बातचीत कर यूक्रेन में जारी संघर्ष को समाप्त करने की अपील की। उन्होंने रूस से यह आग्रह किया कि वह यूक्रेन के साथ "बातचीत में शामिल होने की इच्छा" दिखाए ताकि स्थायी और न्यायपूर्ण शांति प्राप्त की जा सके। चांसलर स्कोल्ज़ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट साझा करते हुए कहा, "मैंने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बात की और उनसे यूक्रेन के खिलाफ रूस के आक्रामक युद्ध को समाप्त करने और अपने सैनिकों को वापस बुलाने का आह्वान किया। रूस को यूक्रेन के साथ बातचीत करने की इच्छा दिखानी चाहिए, जिसका उद्देश्य न्यायपूर्ण और स्थायी शांति प्राप्त करना है।" यह वार्ता ऐसे समय में हुई है जब रूस ने यूक्रेन पर अपने हमलों को तेज कर दिया है। इससे पहले, स्कोल्ज़ और पुतिन के बीच दिसंबर 2022 में बातचीत हुई थी, जिसमें यूक्रेन के हालात पर विस्तृत चर्चा की गई थी। क्रेमलिन के अनुसार, उस समय पुतिन ने विशेष सैन्य अभियान के लिए रूस के दृष्टिकोण को स्पष्ट किया था और पश्चिमी देशों की नीतियों पर आलोचना की थी। उन्होंने कहा था कि पश्चिम द्वारा कीव शासन को हथियार और प्रशिक्षण प्रदान करना, यूक्रेन को वार्ता के किसी भी विचार से दूर कर रहा है। इसी बीच, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने रूस की गोलाबारी की निंदा की है। ज़ेलेंस्की ने कहा कि पिछले 24 घंटों में रूस ने तोपखाने, ड्रोन और निर्देशित बमों से कई क्षेत्रों पर हमला किया, जिससे व्यापक तबाही हुई। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, "रूस यूक्रेन पर लगातार हमले कर रहा है, हमारे क्षेत्रों, शांतिपूर्ण शहरों और समुदायों को आतंकित कर रहा है। इन हमलों में डोनेट्स्क, निप्रॉपेट्रोस, ज़ापोरिज्जिया, मायकोलाइव, खार्किव, लुहान्स्क, खेरसॉन, सुमी और चेर्निहाइव क्षेत्र प्रभावित हुए हैं।" ज़ेलेंस्की ने कहा कि हमलों में आवासीय भवनों, एक शैक्षणिक संस्थान, एक चर्च और बंदरगाह क्षेत्र को नुकसान पहुंचा है। बुधवार को रूस ने बड़े पैमाने पर बैलिस्टिक और क्रूज मिसाइलों से कीव पर हमला किया, जिसे यूक्रेनी वायु रक्षा ने विफल किया। गौरतलब है कि फरवरी 2022 से शुरू हुए रूस-यूक्रेन संघर्ष में अब तक हजारों नागरिक मारे गए हैं। मास्को पर नागरिक क्षेत्रों को निशाना बनाने का आरोप लगते रहे हैं, लेकिन रूस इन आरोपों से इनकार करता रहा है।  
Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260922044357869

विज्ञापन

Advertisement