Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

ई-स्कूटर की दुकान में लगी आग, 20 लाख का समान जल कर खाक

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

भिलाई।
भिलाई में एक इलेक्ट्रिक स्कूटर की दुकान में भीषण आग लग गई। आग लगने से दुकान में रखी कई स्कूटर और बैटरी जलकर खाक हो गई। आगजनी के कारण बैटरियों में ब्लास्ट भी हुआ। आसपास की दुकानों को सुरक्षा की लिहाज से तुरंत बंद करवाया गया और आग बुझाई गई।
मिली जानकारी के अनुसार घटना पावर हाउस छावनी थाना की है। नंदिनी रोड में सूर्य मोटर्स नाम की इलेक्ट्रिक स्कूटर की दुकान है। जहां
शनिवार की रात दुकान बंद कर दुकान संचालक अपने घर चला गया था। आज सुबह दुकान में से आग की लपटे और धुआं निकलने लगा। जिसकी जानकारी राहगिरों ने दुकान संचालक और पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाना शुरू किया गया। आगजनी की घटना में कई नई व्हीकल जल गई। साथ ही दुकान में सर्विसिंग के लिए आई कई बैटरी भी जलकर खाक हो गई। दुकान के संचालक ने करीब 20 लाख के नुकसान की बात कही है। दमकल की टीम ने आग बुझा ली है। पुलिस भी मौके पर पहुंच कर आगजनी की जांच में जुटी हुई है।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment