Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

महाकुंभ व पुलिस बेड़े के लिए 1,255 नए वाहन खरीदेगी सरकार, बोलेरो और स्कॉर्पियो शामिल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article
news paper editing
previous arrow
next arrow

 

लखनऊ। 

कैबिनेट की बैठक में महाकुंभ 2025 के सफल आयोजन हेतु 220 नए वाहनों की खरीद को स्वीकृति दी गई है। इसमें 40 महिंद्रा बोलेरो नियो, 160 बोलेरो डीआई और 20 मोबाइल बसें शामिल हैं। इसके अलावा महाकुंभ के प्रचार के लिए देश के विभिन्न प्रमुख शहरों, जैसे दिल्ली, मुंबई, पुणे, चेन्नई, भोपाल, इंदौर, गुवाहाटी, पटना और लखनऊ में रोड शो आयोजित किए जाएंगे। साथ ही थाईलैंड, नेपाल, इंडोनेशिया और मारीशस जैसे चार देशों में भी रोड शो का आयोजन होगा।

नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने बताया कि महाकुंभ के लिए बसों की खरीद व रोड शो पर होने वाला खर्च नगर विकास विभाग उठाएगा। इस खरीद पर कुल 27.48 करोड़ रुपये का व्यय होगा। रोड शो के लिए प्रति रोड शो का खर्च लगभग 20 से 25 लाख रुपये अनुमानित है। महाकुंभ में भारत सहित कई देशों के श्रद्धालु हिस्सा लेंगे।

पुलिस विभाग में 1,035 नए वाहनों का होगा समावेश
कैबिनेट ने पुलिस विभाग को आधुनिक संसाधनों से लैस करने के उद्देश्य से 1,035 नए वाहनों की खरीद को भी मंजूरी प्रदान की है। आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) के 37 पुराने वाहनों के स्थान पर नए वाहन खरीदे जाएंगे, साथ ही एटीएस के विस्तार को ध्यान में रखते हुए 23 अन्य नए वाहन भी शामिल होंगे।
सुरक्षा मुख्यालय में अतिविशिष्ट/विशिष्ट महानुभावों की सुरक्षा के लिए 76 महिंद्रा स्कॉर्पियो वाहन खरीदे जाएंगे। इसके अलावा जिलों में कबाड़ हो चुके 899 वाहनों की जगह नए वाहन खरीदे जाएंगे, ताकि पुलिस बेड़े को मजबूत किया जा सके।

थाने के लिए भूमि आवंटन अवधि बढ़ाई गई
वाराणसी के थाना कैंट को विभाजित कर लालपुर-पांडेयपुर में नए थाने के निर्माण हेतु बेसिक शिक्षा विभाग की 2,530 वर्ग मीटर भूमि गृह विभाग को मुफ्त में आवंटित की गई थी। कैबिनेट ने इस भूमि आवंटन की अवधि को तीन वर्ष और बढ़ाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है।

 

news paper editing
previous arrow
next arrow

Leave a Comment