Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

प्रधानमंत्री आवास योजना मेला एवं लखपति दीदी महिला सम्मान समारोह का भव्य आयोजन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

प्रधानमंत्री आवास योजना दुर्ग मेला प्रधानमंत्री आवास योजना दुर्ग मेला

दुर्ग (रोहितास सिंह भुवाल)।

आज दुर्ग के बी आई टी कॉलेज ऑडिटोरियम में प्रधानमंत्री आवास योजना (आवास मेला) सह लखपति दीदी महिला सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। इस आयोजन में बड़ी संख्या में सहायक समूह की महिलाएं, लखपति दीदियां, और आवास योजना के लाभार्थी मौजूद रहे।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में दुर्ग सांसद विजय बघेल उपस्थित रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के तौर पर अहिवारा विधायक राजमहंत डोमन लाल कोर्सेवाड़ा ने शिरकत की। इस समारोह में ओबीसी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर, दुर्ग जिला कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी, विधायक प्रतिनिधि सतीश साहू, मंडल अध्यक्ष लीमन साहू, माया बेलचंदन जनपद सदस्य, जितेंद्र साहू जनपद सदस्य समेत अन्य सरकारी अधिकारी भी उपस्थित रहे।

समारोह में सहायक समूह की महिलाओं और लखपति दीदियों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया, जिन्होंने आर्थिक सशक्तिकरण में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को भी उनके आवास आवंटन के दस्तावेज़ वितरित किए गए।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment