Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

विश्व सैक्सोफोन दिवस पर “साज की आवाज” का भव्य आयोजन – 6 नवंबर को दुर्ग में सैक्सोफोन पर लाइव प्रस्तुति

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

 

विश्व सैक्सोफोन दिवस साज की आवाज आयोजन

दुर्ग (रोहितास सिंह भुवाल)।

छत्तीसगढ़ मंच दुर्ग के बैनर तले आगामी 6 नवंबर, बुधवार को विश्व सैक्सोफोन दिवस के उपलक्ष्य में यश यदु म्यूजिशियन ग्रुप द्वारा लाइव बैंड पर “साज की आवाज” एवं संगीतमय संध्या का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम गंजपारा दुर्गा उत्सव समिति पुराना गंज मंडी, गंजपारा के प्रांगण में शाम 6 बजे से रात 10 बजे तक आयोजित होगा।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गजेन्द्र यादव (विधायक, दुर्ग शहर), अध्यक्षता ललित चंद्राकर (विधायक, दुर्ग ग्रामीण) करेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में धीरज बाकलीवाल (महापौर) और अरुण वोरा (पूर्व विधायक) उपस्थित रहेंगे। इसके अलावा, विशेष आमंत्रित अतिथि के रूप में रामफल शर्मा, डॉ मानसी गुलाटी, संजय रुंगटा, अशोक राठी, कैलाश बरमेचा, डॉ रौनक जमाल, राजेश राजा, मनीष पारख, संतोष मारोटी, अतुल बाजपेई, और विनीत बंसल भी मौजूद रहेंगे।

सैक्सोफोन पर छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश के कलाकारों की शानदार प्रस्तुति

छत्तीसगढ़ मंच के अध्यक्ष ईश्वर सिंह राजपूत, सचिव तुलसी सोनी, उपाध्यक्ष दिनेश जैन, और कोषाध्यक्ष गुलाब चौहान ने बताया कि इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के अनिल केमें, प्रमोद केमें, गोंदिया महाराष्ट्र से परेश लोखंडे, और बालाघाट मध्यप्रदेश से राजन वंशकार द्वारा सैक्सोफोन की शानदार प्रस्तुति दी जाएगी। इसके अतिरिक्त, देवव्रत राय, पूर्वा श्रीवास्तव, डॉ सुभदा श्री, जानकी रमैया, श्रीजा दलाल और पुष्पांजलि हिरवानी जैसे प्रसिद्ध गायक कलाकार अपनी मधुर आवाज से कार्यक्रम को संगीतमय बना देंगे।

कार्यक्रम का संचालन प्रसिद्ध एंकर तुलसी सोनी द्वारा किया जाएगा।

छत्तीसगढ़ में पहली बार खुले मंच पर सैक्सोफोन का आयोजन

छत्तीसगढ़ में पहली बार खुले मंच पर सैक्सोफोन पर आधारित “साज की आवाज” का आयोजन किया जा रहा है, जिससे दुर्ग-भिलाई के संगीत प्रेमियों में खासा उत्साह है। इस संगीतमय कार्यक्रम में भजन और ग़ज़ल सम्राट प्रभंजय चतुर्वेदी, दीपेंद्र हलधर, पी.टी. उल्लास, बांसुरी वादक दुष्यंत हरमुख, सुप्रियो सेन, रायपुर के विश्वास केशकर, अमिताभ त्रिपाठी, लता त्रिपाठी, जसविंदर सिंह, जस्सू भैया, बाबा खान, रिजवान खान, बजरंग बंसल, दीपक हटवार, पप्पू दुलानी और करून सरोज जैसे संगीत से जुड़े कलाकार भी शामिल होंगे।

कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए संरक्षक दाऊ चंद्रिका दत्त चंद्राकर, रमन सिंह, सदस्य ललित वर्मा, अजय झग्गर साहू, त्रिलोक सोनी, यूनुस चौहान, अनिल शर्मा, संजय खंडेलवाल, और हरीश सोनी सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं। छत्तीसगढ़ मंच ने शहरवासियों और संगीत प्रेमियों से आग्रह किया है कि वे बड़ी संख्या में इस संगीतमय धमाका में हिस्सा लेकर कार्यक्रम को सफल बनाएं।

 

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment