Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

उरला में आज होगा ‘हमर अस्पताल’ का भव्य लोकार्पण

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

रायपुर (सत्यानंद सोई)

रायपुर जिले के उरला में स्थित शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में आज ‘हमर अस्पताल’ का भव्य लोकार्पण किया जाएगा। इस महत्वपूर्ण अवसर पर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के माननीय मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होंगे, जबकि सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल अध्यक्षता करेंगे।

लोकार्पण कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में माननीय श्री मोतीलाल साहू, विधायक रायपुर ग्रामीण, श्री नंदलाल देवांगन, महापौर नगर निगम बिरगांव, श्री ओमप्रकाश देवांगन, प्रदेश कार्य समिति सदस्य भाजपा, श्री कृपाराम निषाद, सभापति नगर निगम बिरगांव, श्री ओम प्रकाश साहू, नेता प्रतिपक्ष, और श्री मोहम्मद रियाज, एमआईसी सदस्य उपस्थित रहेंगे। इसके अलावा, पार्षदगण श्री वेदराम साहू, श्रीमती शकुंतला बधे, श्री उबारण दास बंजारे, श्री दीनू निषाद, श्री शिवकुमार साहू, श्रीमती पुष्पा आशीष यादव, और श्रीमती ज्ञानेश्वरी मिर्झा भी कार्यक्रम में शामिल होंगे।

लोकार्पण के दौरान स्वास्थ्य विभाग द्वारा क्षेत्रीय लोगों के स्वास्थ्य सेवाओं के बेहतर लाभ के लिए नए पहलुओं की शुरुआत की जाएगी। कार्यक्रम का आयोजन शाम 4 बजे होगा और यह उरला क्षेत्र के लिए एक ऐतिहासिक दिन साबित होगा।

[pdf_embed url=”https://omdarpan.com/wp-content/uploads/2025/01/03-jan-2025-se-09-jan-2025-varsh-20-omdarpna-10-.pdf”]

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow