Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

फार्मा प्रीमियर लीग 2024 का भव्य आगाज, दवा प्रतिनिधि और क्षेत्रीय प्रबंधकों के बीच खेली गई सद्भावना प्रतियोगिता

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

दुर्ग (रोहितास सिंह भुवाल)।

रायपुर की प्रतिष्ठित फार्मा प्रीमियर लीग (PPL) क्रिकेट प्रतियोगिता का ग्यारहवां संस्करण 17 नवंबर 2024 को भव्य उद्घाटन समारोह के साथ शुरू हुआ। उद्घाटन मैच दवा प्रतिनिधियों और क्षेत्रीय प्रबंधकों के संगठनों के बीच सद्भावना मैच के रूप में खेला गया, जिसमें खेल भावना और आपसी सौहार्द का बेहतरीन प्रदर्शन देखने को मिला।

PPL अपने ग्यारहवें वर्ष में कदम रखते हुए छत्तीसगढ़ में दवा प्रतिनिधि (सह मैनेजर) बंधुओं के बीच सौहार्दपूर्ण खेल प्रतियोगिता की अवधारणा को और मजबूत कर रहा है। यह प्रतियोगिता प्रत्येक रविवार को आयोजित की जाएगी और इसके सभी मुकाबले विप्र महाविद्यालय के मैदान पर खेले जाएंगे।

आयोजन समिति ने इस वर्ष के PPL को विशेष बनाने के लिए विजेता और उपविजेता टीमों के लिए आकर्षक पुरस्कारों के साथ-साथ कुल …… अन्य पुरस्कारों की भी घोषणा की है। इस बार प्रतियोगिता में फार्मा जगत से संबंधित कुल 12 टीमें हिस्सा लेंगी, जो अपनी प्रतिभा और जोश से दर्शकों का मनोरंजन करेंगी।

गौरतलब है कि PPL ने छत्तीसगढ़ में पहली बार दवा प्रतिनिधि बंधुओं के बीच सौहार्दपूर्ण खेल प्रतियोगिता की परंपरा को स्थापित किया है, जो खेल और मैत्री भावना के प्रतीक के रूप में सामने आया है। प्रतियोगिता का उद्देश्य न केवल खेल को बढ़ावा देना है, बल्कि फार्मा समुदाय के बीच आपसी समझ और सौहार्द को भी मजबूत करना है।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment