Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

बोल बम के जयकारों से गूंजा पथ, भावना बोहरा के साथ सैकड़ों कांवड़ यात्रियों का भव्य स्वागत

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं


कवर्धा (जलेश कुमार साहू)।

भक्ति, आस्था और संकल्प से भरी 151 किलोमीटर की कांवड़ यात्रा के चौथे दिन पंडरिया विधायक भावना बोहरा के नेतृत्व में सैकड़ों शिवभक्तों का काफिला आगे बढ़ा। ‘बोल बम’ और ‘हर हर महादेव’ के जयकारों से पूरा रास्ता गूंज उठा। गौरकांपा से मोहतरा तक की इस यात्रा में भावना बोहरा और कांवड़ यात्रियों का जगह-जगह जोरदार स्वागत किया गया। शिवभक्तों का उत्साह और ऊर्जा तेज बारिश भी कम नहीं कर पाई, बल्कि उनका संकल्प और मजबूत हुआ।

शिवभक्तों ने पुष्पवर्षा कर किया भव्य स्वागत

यात्रा का चौथा दिन गौरकांपा स्थित शनिदेव मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ शुरू हुआ। जैसे ही यात्रा मोहतरा की ओर बढ़ी, गौरकांपा, करपीकला, बम्हनदेई और मोहतरा में भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, सामाजिक व हिन्दू संगठनों और स्थानीय निवासियों ने पुष्पवर्षा कर यात्रियों का दिल खोलकर स्वागत किया। इस अद्भुत दृश्य ने सभी के मन में एक नई ऊर्जा भर दी। इस यात्रा में 300 से अधिक कांवड़ यात्री भावना बोहरा के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रहे हैं, जिन्होंने छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए यह संकल्प लिया है।

पत्थलगांव विधायक गोमती साय ने भी बढ़ाया हौसला

इस यात्रा में पत्थलगांव की विधायक गोमती साय भी शामिल हुईं। उन्होंने पंडरिया विधायक भावना बोहरा और सभी कांवड़ यात्रियों का स्वागत किया और उनकी मंगलमय यात्रा के लिए शुभकामनाएं दीं। उनकी उपस्थिति ने यात्रा में शामिल सभी लोगों का हौसला और बढ़ाया।

सनातन संस्कृति और सुख-समृद्धि का संकल्प

इस अवसर पर पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने कहा कि यह यात्रा उनके लिए मां नर्मदा और भोलेनाथ बाबा के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का एक विनम्र प्रयास है। उन्होंने कहा, “हमारा उद्देश्य हमारी आने वाली पीढ़ियों को हमारी सनातन संस्कृति, धार्मिक आस्था, परंपरा और रीति-रिवाजों से अवगत कराना है।” उन्होंने बताया कि इस पदयात्रा के माध्यम से वह पंडरिया विधानसभा और पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश की सुख-शांति और समृद्धि की कामना करती हैं।

आभार और अभिनंदन: भावना बोहरा

भावना बोहरा ने यात्रा के दौरान मिले समर्थन के लिए सभी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा, “इस यात्रा में मेरे साथ सैकड़ों कांवड़ यात्रियों और शिवभक्तों ने अपना बहुमूल्य सहयोग दिया है। जिन क्षेत्रों से यह यात्रा गुजरी है, वहां विभिन्न सामाजिक व हिन्दू संगठनों, भाजपा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत कर हमारी इस यात्रा को बल दिया है, जिसके लिए मैं सभी का आभार एवं अभिनंदन करती हूँ।”

उन्होंने कहा कि पांचवें दिन मोहतरा से डोंगरिया महादेव तक कांवड़ यात्रा की जाएगी, जहां डोंगरिया महादेव का जलाभिषेक किया जाएगा। इसके बाद डोंगरिया महादेव और भोरमदेव महादेव का जलाभिषेक कर इस यात्रा का समापन होगा।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow