Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

हरनारायण सिंह राजपूत दूसरी बार बने अध्यक्ष

हरनारायण सिंह राजपूत दूसरी बार अध्यक्ष

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

दुर्ग (रोहितास सिंह भुवाल)।

तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी गृह निर्माण सहकारी समिति मर्यादित जवाहर नगर दुर्ग के चुनाव में हरनारायण सिंह राजपूत ने दूसरी बार अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की है। चुनाव में 10 सदस्यों के लिए दो पेनलों के बीच प्रतिस्पर्धा हुई, जिसमें एक पेनल का नेतृत्व असीम कुमार मिश्रा और रोशनी ठाकुर ने किया, जबकि दूसरे पेनल का नेतृत्व हरनारायण सिंह राजपूत और प्रकाश नारायण मिश्रा ने किया।

पूर्व अध्यक्ष हरनारायण सिंह राजपूत द्वारा जवाहर नगर में किए गए विकास कार्यों को प्राथमिकता देते हुए, उनके पेनल के उम्मीदवारों को ऐतिहासिक वोट मिले। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं तीन अन्य पदों का निर्वाचन 3 अक्टूबर 2024 को निर्वाचन अधिकारी पंजीयन विभाग द्वारा संपन्न कराया जाएगा।

अध्यक्ष पद पर हरनारायण सिंह राजपूत, उपाध्यक्ष पद पर आर के सोनी, जिला सहकारी बैंक सदस्य सुशीला उइके, जिला सहकारी संघ मर्यादित हरनारायण सिंह, और छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी आवास संघ रायपुर के लिए प्रकाश नारायण मिश्रा को सर्वसम्मति से निर्विरोध चुना गया। सामान्य महिला आरक्षित पद में माधुरी निकम को चुनाव से पूर्व निर्विरोध चुना गया।

निर्विरोध अध्यक्ष चुने जाने के बाद हरनारायण सिंह राजपूत ने कहा, “सदस्यों ने विश्वास के साथ जवाहर नगर के विकास के लिए अपना बहुमूल्य वोट देकर मुझे और हमारे पेनल के सदस्यों को भारी मतों से जीत दिलाई है। मैं उन सभी का हृदय से धन्यवाद करता हूँ। हम इस विश्वास को बनाए रखने का प्रयास करेंगे। हमारा लक्ष्य है कि आने वाला समय जवाहर नगर कॉलोनी के विकास की ओर अग्रसर हो और आप सभी का साथ मिले।”

निर्वाचन के समय हरनारायण सिंह राजपूत, प्रकाश नारायण मिश्रा, असीम कुमार मिश्रा, आर.के. सोनी, शिशिर शर्मा, आशिष मढरिया, अमर सिंह, नारायणी हरमुख, सुशीला उइके, सावित्री वर्मा, और माधुरी निकम उपस्थित रहे।

news paper editing
previous arrow
next arrow

Leave a Comment