Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

हरियाणा महिला आयोग की उपाध्यक्ष सोनिया अग्रवाल और ड्राइवर रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ाए जांच जारी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

चंडीगढ़।

हरियाणा महिला आयोग की उपाध्यक्ष सोनिया अग्रवाल और उनके ड्राइवर कुलबीर को एक लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने शनिवार को रंगे हाथ गिरफ्तार किया।
आरोप है कि सोनिया अग्रवाल ने एक लंबित शिकायत के निपटारे के बदले रिश्वत की मांग की थी। यह शिकायत एक महिला सब इंस्पेक्टर ने अपने पति के खिलाफ दर्ज कराई थी। उसी शिकायत के निपटारे के लिए सोनिया अग्रवाल ने एक लाख रुपये की रिश्वत की मांग की थी।
हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने दोनों आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ लिया और उन्हें गिरफ्तार कर लिया। मामले की जांच जारी है।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment