क्यों होती है पैर की नसों में ब्लॉकेज
OM Darpan
May 07, 2024 07:26 am
186 views
07 May 2024
खानपान की खराबी के कारण नसों से जुड़ी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। नसो से ब्लॉकेज हॉट से जुड़ी बीमारियों का कारण बन सकता है। पैर की नसों में ब्लॉकेज भी एक गंभीर समस्या है। नसों में ब्लॉकेज को नजरअंदाज करने से परेशानियां बढ़ सकती है।
विस्तार से समझते है पैर की नसों में ब्लॉकेज के कारण और बचाव के उपाय।
पैर की नसों में ब्लॉकेज के मुख्य कारण - 1. धमनी में जमाव: धमनियों में रक्त का जमाव होने से ब्लॉकेज हो सकती है। 2. खून का थक्का बनना एक और मुख्य कारण है जो लेग वेन्स ब्लॉकेज का कारण बन सकता है। यदि रक्त थका गिरता है, तो वह रक्त धमनियों में ब्लॉक कर सकता है। 3. इंजरी के कारण: किसी तरह की इंजरी होने पर भी पैरों की नसों में ब्लॉकेज हो सकता है। बचाव के उपाय 1. नियमित व्यायाम करने से ब्लॉकेज को रोकने में मदद कर सकता है। 2. सही खानपान संतुलित आहार लेना और पर्याप्त पानी पीना भी लेग वेन्स ब्लॉकेज को नियंत्रित करने में मदद कर सकता है। 3. पैरों की मालिश करने से धमनियों की संचार क्षमता में सुधार होता है और ब्लॉकेज का खतरा कम होता है।लेग वेन्स ब्लॉकेज के संकेत दिखने पर तुरंत डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए। यह एक गंभीर समस्या है जो हार्ट को गंभीर रूप से प्रभावित कर सकती है। इसके लक्षणों को नजरअंदाज करना जानलेवा हो सकता है। नोट- यह लेख लखनऊ स्थित कपूर हार्ट सेंटर के कार्डियोलॉजिस्ट डॉ केके कपूर से मिले इनपुट पर आधारित है।
जरूरी खबरें
विज्ञापन