Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

दुर्ग ग्रामीण में बनेगा उच्च स्तरीय पुल-पुलिया, विधायक ललित चंद्राकर की पहल पर सरकार ने दी बड़ी सौगात

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

(रोहितास सिंह भुवाल)

दुर्ग ग्रामीण |

दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में सड़कों और पुल-पुलिया के निर्माण को लेकर बड़ी सौगात मिली है। विधायक ललित चंद्राकर की मांग पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने बजट में दुर्ग ग्रामीण के कई विकास कार्यों को स्वीकृति दी है। इससे अंजोरा, भरदा, भानपुरी, चिरपोटी, अंडा, निकुम समेत कई गांवों में उच्च स्तरीय पुल-पुलिया और सड़क निर्माण का रास्ता साफ हुआ है।

बजट में स्वीकृत पुल-पुलिया निर्माण कार्य:

🔹 चिंगरी-आलबरस मार्ग में तांदुला नदी पर उच्च स्तरीय पुल (₹400 लाख)
🔹 नगपुरा-केरला मार्ग (कटनी के पास) पर शिवनाथ नदी पर उच्च स्तरीय पुल (₹2125 लाख)
🔹 अंजोरा-चंगोरी-भरदा मार्ग पर शिवनाथ नदी पर उच्च स्तरीय पुल (₹1736 लाख)
🔹 भानपुरी-कोकड़ी मार्ग में नाले पर पुल (₹378 लाख)
🔹 चिरपोटी-कातरो मार्ग में नाले पर पुल व पहुंच मार्ग (₹850 लाख)
🔹 अंडा-निकुम मार्ग पर तांदुला नदी पर उच्च स्तरीय पुल (₹9395 लाख)
🔹 रूदा-धीरी मार्ग (किमी 1/4) पर शिवनाथ नदी पर उच्च स्तरीय पुल व पहुंच मार्ग (₹300 लाख)

सड़क निर्माण एवं उन्नयन कार्य:

जंजगिरी पहुंच मार्ग (2 किमी) – ₹206.77 लाख
कुथरेल से भानपुरी मार्ग (4.20 किमी) – ₹658.32 लाख
विनायकपुर से खप्परवाड़ा मार्ग (4 किमी) – ₹600 लाख
निकुम से मासाभाट मार्ग (4 किमी) – ₹3171.54 लाख
निकुम-विनायकपुर-अंडा मार्ग (13.40 किमी, चौड़ीकरण व मजबूतीकरण)
बोरसी-हनोदा-कोकड़ी-पाउवारा मार्ग (9.50 किमी) – ₹3836.95 लाख
डुमरडीह-डुंडेरा-मोरीद-सोमनी मार्ग (12.475 किमी) – ₹4616 लाख

विधायक ललित चंद्राकर ने जताया आभार

विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और वित्त मंत्री ओपी चौधरी के समक्ष क्षेत्र में पुल-पुलिया व सड़क निर्माण की मांग रखी थी, जिसे बजट में सहजता से स्वीकार किया गया। उन्होंने कहा,
“यह परियोजनाएं न केवल हमारे क्षेत्र की कनेक्टिविटी को बेहतर बनाएंगी, बल्कि आवागमन को भी सुगम करेंगी। इससे लोगों को सीधा लाभ मिलेगा और क्षेत्र का समग्र विकास होगा।”

विधायक चंद्राकर ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में सभी वर्गों को ध्यान में रखते हुए बजट तैयार किया गया है। यह बजट प्रदेश की जनता की प्रगति और खुशहाली को समर्पित है।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow