-
नारद साहू को भी मिला पक्का आशियाना
कबीरधाम।
छत्तीसगढ़ राज्योत्सव की रजत जयंती के अवसर पर कबीरधाम जिले में 13 हजार से अधिक परिवारों ने प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के तहत अपने नए पक्के घरों में एक साथ गृह प्रवेश किया। यह सामूहिक आयोजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रायपुर आगमन के साथ संपन्न हुआ।
योजना से साकार हुआ सपना
इन्हीं लाभार्थियों में ग्राम लालपुर कला निवासी नारद साहू भी शामिल हैं। नारद साहू सीमित आमदनी में खेती और मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। उन्होंने बताया कि सीमित आय के कारण अपने परिवार के लिए पक्का घर बनाना उनके लिए असंभव था।
प्रधानमंत्री आवास योजना से मिली सहायता के बाद उन्होंने परिवार के साथ नए पक्के घर में गृह प्रवेश किया।
सुरक्षा और शांति का अनुभव
नारद साहू बताते हैं कि पक्के घर में अब उन्हें “मन को शांति और सुरक्षा का अनुभव होता है।” इस योजना ने उन्हें केवल एक आवास ही नहीं, बल्कि एक सुरक्षित भविष्य का आधार भी दिया है।
अन्य योजनाओं से भी मिल रहा संबल
नारद साहू की पत्नी ललिता साहू को महतारी वंदन योजना का लाभ भी प्राप्त हो रहा है, जिससे परिवार की आर्थिक स्थिति और सुदृढ़ हुई है।
दोनों ने इन कल्याणकारी योजनाओं के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इन पहलों से गरीब परिवारों के जीवन-यापन में सुधार आया है।









