Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

अवैध कब्जे से अटी नालियां, कैसे होगी सफाई? निगम ने जारी किया अल्टीमेटम

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

 

भिलाईनगर (रवि कुमार भास्कर)।

शहर के जोन क्रमांक 04, शिवाजी खुर्सीपार क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 38, 30, 32 में नगर निगम के निरीक्षण के दौरान नाले और नालियों पर अवैध कब्जों का मामला सामने आया। कई नागरिकों ने नाले को ढककर उस पर नहानी खोली, बाथरूम और अन्य निर्माण कर लिए हैं। कुछ लोगों ने स्लैब डालकर नाली पर ही घर तक बना लिया है।

नगर निगम आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय ने जोन क्रमांक 4 के सहायक राजस्व अधिकारी बालकृष्ण नायडू को निर्देश दिया है कि ऐसे अवैध कब्जाधारियों को नोटिस जारी किया जाए। निगम ने स्पष्ट कर दिया है कि चार दिनों के भीतर कब्जा खाली करें, अन्यथा जे.सी.बी. की मदद से तोड़फोड़ कर जगह को रिक्त कराया जाएगा। कब्जा हटाने के दौरान अगर कोई अतिरिक्त निर्माण टूटता है तो इसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित मकान मालिक की होगी।

सफाई में बाधा बन रहा अतिक्रमण

अवैध कब्जों की वजह से सफाई व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हो रही है। नाले-नालियों के ऊपर निर्माण होने से सफाई कर्मचारी वहां तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। फावड़ा चलाना भी मुश्किल हो गया है। स्थिति यह है कि नालियों में कचरा जमा हो गया है, जिससे जलभराव और गंदगी फैल रही है

पालीथीन, झिल्ली, पन्नी, डिस्पोजल, कुरकुरे के पैकेट और गुटखा के रैपर नालियों में डाले जा रहे हैं, जिससे जल निकासी बाधित हो रही है। निगम का कहना है कि नालियों में सिर्फ पानी बह सकता है, कचरा नहीं। नागरिकों को अपनी मानसिकता बदलने की जरूरत है।

अवैध कब्जाधारियों पर कड़ी कार्रवाई होगी

नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि ऐसे सभी दुकानदारों और नागरिकों पर अर्थदंड (फाइन) लगाया जाएगा, जो नालियों में कचरा फेंक रहे हैं या अतिक्रमण कर रहे हैं।

निरीक्षण दल में ये अधिकारी रहे शामिल

निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली, जनसम्पर्क अधिकारी अजय शुक्ला, जोन स्वास्थ्य अधिकारी हेमंत मांझी, जोन सुपरवाइजर मंत् राम यादव, पी.आई.यू. अभिनव ठोकने और शुभम पाटनी उपस्थित रहे।


omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow