Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

लोक शिक्षण संचालनालय में शिक्षक संगठनों की महत्वपूर्ण बैठक, वरिष्ठता और वेतनमान पर चर्चा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

शिक्षक संगठनों ने वरिष्ठता सूची में त्रुटियों, समयमान वेतनमान और सेवानिवृत्ति गणना जैसे मुद्दों पर ज्ञापन सौंपा

दुर्ग (रोहितास सिंह भुवाल)।

अटल नगर, नवा रायपुर स्थित लोक शिक्षण संचालनालय के सभागार में विभिन्न शिक्षक संगठनों की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन हुआ। इस बैठक की अध्यक्षता लोक शिक्षण संचालनालय की संचालक श्रीमती दिव्या मिश्रा ने की। बैठक में राज्य कर्मचारी संघ के महामंत्री श्री अश्वनी चेलक, शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष ज्ञान सिंह राजपूत, और जिला अध्यक्ष डॉ. शशि भूषण शर्मा सहित अन्य संगठनों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।

omdarpan-add
previous arrow
next arrow

बैठक के दौरान शिक्षक संगठनों ने वरिष्ठता सूची में त्रुटियों, प्राचार्य संवर्ग के लंबित प्रमोशन, और समयमान वेतनमान जैसे मुद्दों को उठाया। संगठनों ने इन समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा, जिसमें समयमान वेतनमान और सेवानिवृत्ति की गणना नियुक्ति तिथि से करने की मांग की गई। संचालक श्रीमती दिव्या मिश्रा ने आश्वासन दिया कि वरिष्ठता सूची की त्रुटियों को सुधारने और अन्य मुद्दों पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी।

सभी संगठनों ने ऑनलाइन अवकाश स्वीकृति से संबंधित समस्याओं पर भी चर्चा की, जबकि उप संचालक श्री आशुतोष चावरे, श्री बंजारा, और श्री श्रीवास्तव ने भी शिक्षकों की समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment