Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

छत्तीसगढ़ में बिना आदेश के पौने चार करोड़ की खरीदी, न ऑर्डर न टेंडर, हो गया खेला

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  • रायपुर: विधानसभा में उजागर हुआ मामला, करोड़ों की खरीदी का खुलासा
  • खेल विभाग का खेला: बिना आदेश और टेंडर के की गई भारी मात्रा में सामग्री की खरीद
  • पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने उठाए सवाल, मौखिक आदेश पर करोड़ों की सप्लाई
  • वर्तमान सरकार के मंत्री टंकराम वर्मा का बयान, खेल विभाग ने नहीं दिया था कोई मौखिक आदेश

रायपुर। छत्तीसगढ़ में पिछली भूपेश बघेल सरकार के दौरान नियमों को ताक पर रखकर अरबों के घोटाले होने के मामले सामने आ रहे हैं। ताजा खुलासा यह है कि मौखिक आदेश पर बिना किसी टेंडर और ऑर्डर के पौने चार करोड़ की खरीदी की गई है। यह मामला खेल और युवक कल्याण विभाग से जुड़ा हुआ है, जहां नियमों की अनदेखी कर सवा लाख टीशर्ट और सवा लाख कैप की खरीद की गई।

विधानसभा में खुला मामला

विधानसभा सत्र के दौरान बीजेपी विधायक और पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने इस मुद्दे को उठाया। उन्होंने बताया कि 2 सितंबर 2023 को हुए राजीव युवा मितान क्लब सम्मेलन में खेल विभाग ने बिना किसी लिखित आदेश के गोल्डन मोमेंट्स संस्थान को सवा लाख टीशर्ट और कैप की सप्लाई करने का मौखिक आदेश दिया। टीशर्ट की कीमत 250 रुपये प्रति पीस और कैप की कीमत 50 रुपये प्रति पीस तय की गई। इस प्रकार कुल 3 करोड़ 74 लाख 50 हजार रुपये की खरीदी की गई।

खेल विभाग का खेला

गोल्डन मोमेंट्स संस्थान ने 20 अगस्त से 1 सितंबर 2023 के बीच यह सामग्री हॉकी स्टेडियम कोटा में सप्लाई कर दी, जहां से जिला खेल अधिकारियों ने इन्हें अपने जिलों में ले जाकर वितरण किया। सवाल उठता है कि बिना टेंडर और ऑर्डर के इतनी बड़ी खरीदी कैसे की गई और क्या इसमें करोड़ों का घोटाला नहीं हुआ।

खेल विभाग ने खड़े किए हाथ

वर्तमान खेल मंत्री टंकराम वर्मा का कहना है कि खेल विभाग ने इस तरह का कोई मौखिक आदेश नहीं दिया था। अब सवाल उठता है कि सम्मेलन में पहने गए सवा लाख टीशर्ट और कैप कहां से आए। इस मामले की जांच की मांग की जा रही है ताकि सच सामने आ सके।

 

 

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment