



दुर्ग (रोहितास सिंह भुवाल)।
नगर पालिक निगम दुर्ग की अंतिम सामान्य सभा आज निगम परिसर स्थित मोतीलाल वोरा सभागार में आयोजित की गई। प्रदेश में होने वाले नगरीय निकाय चुनाव से पहले हुई इस बैठक की शुरुआत राष्ट्रीयगान से हुई। इस सभा में नगर निगम के सभापति राजेश यादव, महापौर धीरज बाकलीवाल, नेता प्रतिपक्ष अजय वर्मा, उप नेता प्रतिपक्ष देवनारायण चन्द्राकर, एमआईसी सदस्य, वार्डों के पार्षद, आयुक्त लोकेश चन्द्राकर समेत अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।
महापौर धीरज बाकलीवाल ने निगम की अंतिम सभा में अपने कार्यकाल की उपलब्धियों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि जनता से किए गए वादों को पूरा किया गया और विकास कार्यों में तेजी लाई गई। उन्होंने जल गृह और गंज मंडी शिपिंग कॉम्प्लेक्स में आरक्षण शब्द को विलोपित करने और पुनः निविदा जारी करने के प्रस्ताव का भी उल्लेख किया। इसके अलावा विकसित क्षेत्रों में विकास शुल्क में वृद्धि और निगम समिति के व्यावसायिक परिसर में निर्मित दुकानों की छत को लीज पर दिए जाने के प्रस्ताव को भी सभा में बहुमत से पारित किया गया।
सभा के दौरान विधायक गजेंद्र यादव ने महापौर, सभापति और पार्षदों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने अपने पार्षद के कार्यकाल का अनुभव साझा करते हुए निगम के प्रयासों की सराहना की। सामान्य सभा के इस विदाई मौके पर सभी पार्षदों ने अपने खट्टे-मीठे अनुभव साझा किए। इसमें अब्दुल गनी, संजय कोहले, दीपक साहू, भोला महोबिया, ऋषभ जैन, जमुना साहू, हमीद खोखर, शंकर ठाकुर, अनूप चंदनिया, सत्यवती वर्मा, मंदीप सिंह भाटिया, मदन जैन, शिवेंद्र परिहार, नरेंद्र बंजारे, अरुण सिंह, शेखर चन्द्राकर, नीता जैन, राजकुमार नारायणी, नरेश तेजवानी, काशीराम कोसरे, राकेश सेन, कविता तांडी, हेमा शर्मा, श्रद्धा सोनी, माहेश्वरी ठाकुर, ज्ञानदास बंजारे, चमेली साहू, मनीष साहू, मीना सिंह, कुमारी साहू, अजित वैध, विजेंद्र भारद्वाज, भास्कर कुंडले, प्रेमलता साहू, नजहत परवीन, खिलावन मटियारा, प्रकाश जोशी, लीना दिनेश देवांगन, प्रीति प्रकाश गीते, बबिता यादव, हिमेश्वरी निषाद, पुष्पा वर्मा, इंद्राणी कुलेश्वर साहू, काशीराम रात्रे, कमल देवांगन, बृजलाल पटेल, निर्मला साहू, शशि द्वारिका साहू, उषा ठाकुर, सतीश देवांगन और अमित देवांगन समेत कई अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी उपस्थित थे।
महापौर धीरज बाकलीवाल ने सभा के अंत में शायराना अंदाज में सभी को विदाई दी। उन्होंने कहा, “किरदारों से हम सदियों तक आपके दिलों में जीवित रहेंगे, सदा कल खेल में हम हो ना हो, गर्दिश में तारे रहेंगे सदा। भूलोगे तुम, भूलेंगे वो पर हम तुम्हारे रहेंगे सदा।” इसके साथ ही उन्होंने सभी पार्षदों, अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ बने आत्मीय रिश्ते और प्रेम को बनाए रखने की उम्मीद जताई। सभा के इस विदाई अवसर पर भावनात्मक माहौल बना रहा, जिसमें सभी ने अपने अनुभव साझा किए और एक-दूसरे के प्रति सम्मान व्यक्त किया।








