प्रेम प्रसंग में युवक की बेरहमी से पिटाई, वीडियो वायरल; दो आरोपी गिरफ्तार
OM Darpan
Sep 30, 2025 11:21 pm
375 views
30 Sep 2025
बलरामपुर।
छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के चलगली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अलका में प्रेम प्रसंग से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आया है। एक युवक को हाथ रस्सी से बांधकर डंडे से बेरहमी से पीटने की घटना सामने आई थी, जिसका वीडियो सामने आने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने इस मामले में शिकायत के बाद तत्परता दिखाते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
इसे भी पढ़े: एक्टिवा पर स्टंट करते 5 युवक हिरासत में, पुलिस की त्वरित कार्रवाई, देखे वीडियों
डीजे बजाने पर परिवार का तीन साल से हुक्का-पानी बंद, सामाजिक बहिष्कार का फरमान
हाईकोर्ट ने पलारी कॉलेज के सहायक प्राध्यापक का निलंबन किया रद्द , बताया दुर्भावनापूर्ण
सीबीआई ने बिरनपुर कांड की जांच पूरी कर कोर्ट में पेश की चार्जशीट
प्रेमिका से मिलने गया था युवक
जानकारी के अनुसार, ग्राम मुरका निवासी सुभय आयम (22 वर्ष) ने थाना चलगली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। सुभय ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया कि 24-25 सितंबर की दरम्यानी रात वह अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए ग्राम अलका गया था।दो आरोपियों ने की बेरहमी से पिटाई
इसी दौरान गांव के निवासी लहन सिंह धुर्वे (46 वर्ष) और रामरुप (30 वर्ष) ने उसे पकड़ लिया। आरोपियों ने युवक सुभय आयम के हाथ रस्सी से बांध दिए और फिर डंडे से उसकी बेरहमी से पिटाई की।पुलिस ने दर्ज किया मामला
युवक सुभय आयम ने किसी तरह इस घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी। परिजन उसे लेकर थाना चलगली पहुंचे और पूरी घटना की शिकायत दर्ज कराई। प्रार्थी की शिकायत पर थाना चलगली पुलिस ने अपराध क्रमांक 75/2025 दर्ज किया। इस मामले में आरोपियों के विरुद्ध धारा 296, 115(2), 3(5) BNS के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है।आरोपी गिरफ्तार, पुलिस की चेतावनी
पुलिस ने इस मामले में तत्परता दिखाते हुए दोनों आरोपियों लहन सिंह धुर्वे और रामरुप को उनके गांव अलका से ही गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों के विरुद्ध पृथक से प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की गई है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि इस तरह की "तालिबानी हरकत" किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
Tags
जरूरी खबरें
विज्ञापन