16 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

अद्भुत नीलामी: ट्विटर की नीली चिड़िया का आइकॉनिक लोगो बेचा गया 30 लाख रुपये में!

OM Darpan

Mar 22, 2025 10:51 pm 468 views
अद्भुत नीलामी: ट्विटर की नीली चिड़िया का आइकॉनिक लोगो बेचा गया 30 लाख रुपये में!

सैन फ्रांसिस्को: ट्विटर का पहचान बने नीली चिड़िया का लोगो अब इतिहास बन चुका है। जब से एलन मस्क ने ट्विटर का अधिग्रहण किया है, तब से प्लेटफॉर्म में कई बड़े बदलाव हो चुके हैं, जिनमें सबसे बड़ा बदलाव ट्विटर का नाम बदलकर 'X' कर दिया गया है। इसके साथ ही अब सैन फ्रांसिस्को स्थित ट्विटर के हेडक्वार्टर पर लगा यह प्रसिद्ध नीली चिड़िया का लोगो भी नीलामी में बेचा गया।

नीलामी करने वाली कंपनी के PR के अनुसार, इस नीली चिड़िया को 34,375 डॉलर (लगभग 30 लाख रुपये) में नीलाम किया गया है। यह चिड़िया करीब 254 किलो वजनी है और इसका आकार 12 फीट लंबा और 9 फीट चौड़ा है। हालांकि, इस चिड़िया के नए मालिक की पहचान अब तक सार्वजनिक नहीं की गई है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

इसी नीलामी में एपल-1 कंप्यूटर को भी नीलाम किया गया, जिसे 3.22 करोड़ रुपये (3.75 लाख डॉलर) में खरीदा गया। इसके अलावा, स्टीव जॉब्स द्वारा साइन किया गया एपल का एक चेक भी 96.3 लाख रुपये (1,12,054 डॉलर) में नीलाम हुआ।

Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260917034045963

विज्ञापन

Advertisement